खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पांशकुड़ा के उत्तर मेचोग्राम के बसंत आवास शिक्षा सदन के बीणापाणि गुरुकुल छात्रा निवास में एक छात्रा की रहस्यमय मौत के मामले में छात्र संगठन एआईडीएसओ ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
एआईडीएसओ की पांशकुड़ा क्षेत्रीय समिति की सचिव विदिशा जाना ने कहा कि 28 जुलाई को पांशकुड़ा के उत्तर मेचोग्राम में एक छात्रा निवास में एक छात्रा की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। इससे पहले भी इस छात्रा निवास में आदिवासी संताल समुदाय की कई छात्राओं की मौत हो चुकी है।
ऐसे में इस घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर आज एआईडीएसओ ने पांशकुड़ा थाने के आईसी के पास एक ज्ञापन सौंपा। मांगों से आईसी भी सहमत हुए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच का काम शुरू कर दिया गया है।
एआईडीएसओ ने अपनी मांग में कहा है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

