IMG 20260827 WA0003

पांशकुड़ा में जलनिकासी और फसल क्षति के मुआवजे की मांग

संवाद सूत्र, खड़गपुर। हाल के निम्न दबाव के कारण हुई भारी बारिश से पांशकुड़ा नगरपालिका और ब्लॉक के कई इलाकों में जलजमाव तथा फसलों को हुए नुकसान को लेकर पांशकुड़ा बाढ़ प्रतिरोध एवं नहर सुधार संघर्ष समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

समिति ने जलभराव वाले क्षेत्रों से शीघ्र पानी निकालने, प्रभावित अमन धान, फूल, पान, सब्जी और मछली किसानों को उचित मुआवजा देने तथा देहाटी, सोयादिघी और वन एवं टू मेन कैनाल से जलकुंभी हटाने की मांग की। जलनिकासी बाधित स्थानों पर लॉन्ग-बूम मशीन से जमा मिट्टी हटाने की भी मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मेदिनीपुर जिला बाढ़-भूक्षरण प्रतिरोध कमेटी के संयुक्त सचिव नारायण चंद्र नायक, पांशकुड़ा बाढ़ प्रतिरोध एवं नहर सुधार संघर्ष समिति के सचिव दीपंकर माइती, सह-अध्यक्ष असित मन्ना, सह-सचिव स्वपन बेरा और लक्ष्मीकांत सांतरा सहित अन्य लोग शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने पांशकुड़ा के बीडीओ, सिंचाई विभाग के एसडीओ और नगरपालिका प्रशासक को ज्ञापन सौंपा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मांगों की तार्किकता स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  भारत की पहली इमेज-टू-लैंग्वेज ऐप देवनागरी ने रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया पर प्रतिबिम्ब को भी पेश किया 

ताज़ा  समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीबीडी बाग में उमड़ा सेवा भाव
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 11 =