IMG 20251115 WA0024

एसआईआर फॉर्म भरने और जमा करने से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कोलाघाट ब्लॉक के नव-नियुक्त बीडीओ अमित कुमार चाँद से आज एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की कोलाघाट ब्लॉक कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में नारायण चंद्र नायक, मधुसूदन बेरा, विश्वरूप अधिकारी, शंकर मालाकार, आनंद हांडा, जन्मेजय मान्ना और अंजली बेरा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

प्रतिनिधि मंडल की ओर से नारायण चंद्र नायक ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) फॉर्म भरने से संबंधित समस्याओं के अलावा ब्लॉक के जल निकासी की समस्या का समाधान,

होजियारी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी का कार्यान्वयन, राष्ट्रीय राजमार्ग 16 के देउलिया क्षेत्र में शीघ्र अंडरपास निर्माण, तथा कोलाघाट पेयजल परियोजना की सुचारु सेवा सुनिश्चित करने जैसी कई मांगों पर चर्चा हुई।

बीडीओ ने इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई कर चर्चा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एस आई आर को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी मांग की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − two =