तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने सांसद कालीपद सोरेन को पत्र लिखकर मानव-हाथी संघर्ष समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। जंगलमहल स्वराज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने एक पत्र के माध्यम से झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के सांसद कलीपद सोरेन से आग्रह किया है कि वे आगामी मानसून सत्र में जंगलमहल में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष के मुद्दे को उठाएं।
पत्र में कहा गया है कि जंगल महल के झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। लगभग हर दिन कहीं न कहीं हाथियों के हमले में जान-माल की हानि हो रही है। इससे ग्रामीण लोग भय और चिंता में जी रहे हैं।
कई बार प्रशासन से अनुरोध करने के बावजूद इस समस्या का स्थायी और मानवीय समाधान नहीं निकला है। जेएसएम ने मांग की है कि केंद्र सरकार इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द कदम उठाए। अन्यथा जन धन की हानि ऐसी ही होती रहेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

