06335f79 12f1 434c 9873 626af0dd3140

पान एसोसिएशन की दिल्ली इकाई ने मनाया संत कबीर जयंती महोत्सव

नई दिल्ली। रविवार 4 जुन 2023 को पान एसोसिएशन, दिल्ली इकाई द्वारा संत कबीर जयंती महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम संत कबीर दास जी की तस्वीर पर दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय दास द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों ने भी पुष्प अर्पण कर श्रद्धा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा कबीर जी के बताए पथ को अनुसरण करने का प्रण लिया गया एवं समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करने और अपने पान समाज के लोगों में आपसी सहयोग पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में दिल्ली प्रदेश सचिव संजीत दास, संस्था के राष्टीय सचिव हरी शंकर दास, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष रिंकी तांती तथा ओ.पी. शर्मा, अमित दास, शिवजी दास, दर्शन दास, अनिल दास, राज कुमार दास, विजय दास उल्लेखनीय हैं। साथ ही दिल्ली में रहने वाले समाज के अन्य वरिष्ठ लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने भी मुंबई से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी समाजसेवियों ने प्रदेश में पान समाज के लोगों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने एवं संगठन को पूरे भारत में मजबूत करने पर विचार विमर्श किया। कुल मिलाकर कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 14 =