Images 2021 03 03T151547.784

दिल्ली MCD उपचुनाव : AAP का चार सीटों पर कब्जा, कांग्रेस को मिली 1 सीट, भाजपा का सूपड़ा साफ

नई दिल्ली। Delhi MCD bye Election : दिल्ली में पांच नगरनिगम वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए है। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव में पांच में से चार सीटें जीतीं। कांग्रेस एक सीट जीतने में सफल रही, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झोली खाली रही। आप ने पूर्वी दिल्ली (कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी नगरनिगम वार्ड) में दो और उत्तर दिल्ली (रोहिणी और शालीमार बाग) में दो सीटें हासिल कीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। एमसीडी में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।”

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, “आप ने निर्णायक रूप से सेमी फाइनल जीता है, 2022 में एमसीडी के फाइनल में जाने के लिए बमुश्किल लगभग एक वर्ष है। यह दिल्लीवासियों के लिए एमसीडी में भाजपा के 15 साल के भ्रष्ट शासन को समाप्त करने का समय है। राज्यसरकार में भी केजरीवाल, फिर चलेगी डबल इंजन की केजरीवाल सरकार।”

यह भी पढ़ें:  दिल्ली में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

28 फरवरी को 327 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था और 26 उम्मीदवार मैदान में थे। पांच नगर निगम वाडरें के लिए मतदान 50.86 प्रतिशत दर्ज किया गया। कुल 2,42,414 योग्य मतदाताओं में से 1,23,299 लोगों ने रविवार को वोट डाला था। जिन पांच वाडरें में उपचुनाव हुए उनमें रोहिणी सी और शालीमार बाग उत्तरी सिविल निकाय के तहत, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर पूर्वी दिल्ली निगम के तहत शामिल हैं। शालीमार बाग वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है, त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जिन राज्यों में हिंदू कम हैं, उन्हें अल्पसंख्यक घोषित किया जा सकता है : सुप्रीम कोर्ट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19 मरीजों की मौत
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − nine =