Images Police

दिल्ली कार हादसे के बाद बीरभूम जिले से 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद

कोलकाता | 12 नवंबर 2025राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले से 20,000 जिलेटिन छड़ें बरामद की हैं, जिससे दिल्ली-बंगाल कनेक्शन की आशंका गहराने लगी है।

🚨 क्या है जिलेटिन छड़ों की बरामदगी का मामला?

  • 50 बैग में पैक जिलेटिन स्टिक्स एक पिकअप वैन से बरामद
  • बरामदगी सुल्तानपुर–नलहाटी रोड पर रूटीन चेकिंग के दौरान हुई
  • एक व्यक्ति गिरफ्तार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि
    • विस्फोटक सामग्री झारखंड के पाकुड़ से लाई गई थी

इस बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले से 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद की हैं। इतनी बड़ी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद दिल्ली और पश्चिम बंगाल की लिंक का पता लगाया जा रहा है।

🧨 जिलेटिन रॉड क्या है?

  • सस्ता विस्फोटक पदार्थ, आमतौर पर
    • खनन,
    • निर्माण कार्य,
    • सुरंग खुदाई में उपयोग होता है
  • लेकिन गलत हाथों में पड़ने पर गंभीर खतरा बन सकता है

पुलिस को 50 बैग में भरी हुई 20 हजार जिलेटिन छड़ों gelatin sticks को एक पिक अप वैन से जब्त किया है। आपको बता दें जिलेटिन रॉड एक सस्ता विस्फोटक पदार्थ होता है, जिसे सामान्यतौर पर खनन और निर्माण कार्यों में यूज किया जाता है।

🔍 दिल्ली धमाके से क्या है लिंक?

  • दिल्ली के रेड फोर्ट के पास हुए धमाके में
    • अधूरा IED इस्तेमाल हुआ था
    • जांच एजेंसियाँ मान रही हैं कि

      “यह धमाका घबराहट में हुआ, लेकिन साजिश बड़ी थी”

  • बीरभूम की बरामदगी के बाद
    • इंटर-स्टेट लिंक की जांच शुरू
    • आतंकी साजिश की संभावना से इनकार नहीं

भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद बंगाल में हाईअलर्ट जारी कर दिया है और भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों आदि में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

🛡️ सुरक्षा व्यवस्था और अलर्ट

  • बंगाल में हाई अलर्ट घोषित
  • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों में
    • सुरक्षा बढ़ाई गई
    • संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज़

खबरों से मिली जानकारी पता चला है कि वैन पड़ोसी झारखंड के पाकुड़ से बंगाल जा रही थी। मंगलवार रात बीरभूम में सुल्तानपुर नलहाटी रोड पर पुलिस ने जांच के दौरान पिकअप वैन को जांच के दौरान पकड़ा। पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या बीरभूम में पकड़ी गई वैन का फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा तो नहीं है?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =