हुगली। भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चांपदानी के लीचुबगान संलग्न इलाके में भारतीय जनता पार्टी चांपदानी मंडल-2 की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह सहित मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित उपाध्याय जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा – पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ‘एकात्म मानववाद’ का जो विचार देश को दिया, वह आज भी समाज और राजनीति के लिए मार्गदर्शक है।
उनका मानना था कि भारत की आत्मा गांवों और सामान्य जनजीवन में बसती है। हमें उनकी प्रेरणा से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।
आज जब हम उनका जन्म दिवस मना रहे हैं, तो यह केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का अवसर है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, दुर्गा वर्मा, महासचिव सुरेन्द्र साव, हरेंद्र यादव, ऊषा साव, ऋतुपर्णा घोष, अरुण सरकार, दीपक साव, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

