Covid

दिल्ली में कोविड के मामलों में गिरावट, घट कर 5,760 पर आए

नई दिल्ली । दिल्ली में सोमवार को रोजाना कोविड मामलों में लगभग 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो रविवार को 9,197 के मुकाबले 5,760 थी, जबकि 30 मौतें भी हुई थीं। ताजा मामलों के साथ संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 17,97,471 हो गई है और मरने वालों की कुल संख्या 25,650 हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 45,140 हो गई और संक्रमण दर घटकर 11.79 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में कोविड से उबरने की दर 96.06 प्रतिशत तक पहुंची। सक्रिय कोविड मामलों की दर 2.51 प्रतिशत है, जबकि मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 14,836 मरीजों के ठीक होने के साथ, स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 17,26,681 हो गई है। इस समय कुल 36,838 कोविड मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

हालांकि, शहर में कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 44,464 हो गई है। इस बीच, कुल 48,844 नए टेस्ट – 43,362 आरटी-पीसीआर और 5,482 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटों में कुल 3,45,19,614 टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटों में 11,723 टीके लगाए गए, जिनमें से 4,933 पहली खुराक और 5,564 दूसरी खुराक थी। इस बीच 1,226 एहतियाती खुराकें भी दी गईं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 2,91,88,707 लोग टीका लगवा चुके हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  फिल्म अभिनेता-निर्माता संजय सिंह की बहन की शादी के सिल्वर जुबली समारोह पर पहुंचे पूर्व मंत्रीगण

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  आम राय से फैसला ( हास-परिहास ) : डॉ लोक सेतिया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *