Horo

19 दिसम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
19 दिसम्बर 2025 शुक्रवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके सभी कार्य आशा के विपरीत रहने वाले है। स्वास्थ्य भी अचानक बिगड़ने से कार्य करने में असहजता होगी सेहत की अनदेखी करके कार्यो में लगे रहेंगे फिर भी आज लाभ पाने में विघ्न अधिक रहेंगे। व्यवसाय एवं घर में लोगो की बेवजह रोका-टोकी के कारण मन क्षुब्ध रहेगा। क्रोध भी स्वभावानुसार अधिक रहेगा परन्तु स्थिति को भांप कर नियंत्रण में रखेंगे। दोपहर के बाद के समय थोड़ा लाभ अवश्य होगा लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर बचत नहीं कर पाएंगे। किसी महिला के कारण सामाजिक क्षेत्र पर किरकिरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में असहजता अनुभव करेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप यात्रा की योजना बनाएंगे परन्तु अंत समय में निर्णय की स्थिति के कारण स्थगित करनी पड़ सकती है। नौकरी व्यवसाय में परिश्रम के बाद स्थित पूर्णतः आपके नियंत्रण में रहेगी। नए कार्य का आरम्भ भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विदेश सम्बंधित व्यवसाय में आकस्मिक वृद्वि के योग है इसमें निवेश अत्यन्त शुभ रहेगा। महिलाएं भी पुरुषों को टक्कर देंगी कार्य क्षेत्र पर एक कदम आगे रहेंगी लेकिन गृहस्थ में तालमेल की कमी रह सकती है कार्य बोझ के कारण चिड़चिड़ा स्वभाव रहेगा। धर्म कर्म के प्रति अरुचि आएगी। महिलाओं के लिए आज मौन साधन उपयुक्त रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन परिस्थितियों में थोड़ा सुधार रहेगा। नौकरी व्यवसाय सम्बंधित कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। अधूरे कार्यो को आज पहले पूर्ण करेंगे बाद में ही अन्य कार्य आरम्भ करेंगे। भावुकता आज अधिक रहेगी जिससे मामूली बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ेने पर मन दुःख के प्रसंग बनेंगे। महिलाओं का मिजाज पल-पल में बदलेगा जिससे अन्य लोगो को समझने में परेशानी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज महिलाओं की छवि गर्म मिजाज वाली बनेगी। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे परन्तु यथा संभव निरस्त करें। कही-सुनी बातों पर यकीन ना करें सम्मानित व्यक्तियों से सम्बन्ध ख़राब हो सकते है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी सोची योजनाएं असफल होने की संभावना है कार्यो में पहले सफलता मिलती नजर आएगी लेकिन अंत समय में कोई व्यवधान आएगा। धन सम्बंधित व्यवहारों में आज स्पष्टता रखें आज आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना हो ध्यान रहे। असंयमित दिनचर्या का सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भोजन एवं आराम में लापरवाही न करें। सरकार विरोधी गतिविधियों के कारण मान हानि हो सकती है सावधानी बरतें। महिला वर्ग किसी कारण से क्रोधित रहेंगी परिवार में धन एवं सेहत सम्बंधित परेशानी बन सकती है। गूढ़ रहस्यों में ज्यादा ना पढ़ें मानसिक रूप से विचलित होने की संभावना है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपकी राशि से चतुर्थ चंद्र संबंधों अथवा आर्थिक मामलो में अवश्य हानि कराएगा। प्रत्येक कार्यो को करने से पहले भलीभांति जांच परख लें। छोटी सी गलती भी बड़ी हानि करा सकती है। व्यवसायी वर्ग को नए कार्यानुबंध मिल सकते है इनसे भविष्य में लाभ भी निश्चित होगा। सरकारी कार्य अंतिम चरण में पहुंच कर अटक जाएगे फिर भी प्रयास जारी रखें सफलता विलम्ब से ही सही अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी की दखलंदाजी के कारण वैर विरोध बढेगा। आज आप अपने काम से काम रखे बिना मांगे सलाह ना दें। सन्तानो के विषय में जानकारी रखें गृहस्थ में धैर्य से काम् लें।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अधिक व्यस्त रहेंगे व्यवसाय एवं घर के कार्य एक साथ आने से थोड़ी परेशानी रहेगी फिर भी तालमेल बैठा लेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन परिणाम आपकी आशा के अनुरूप ही रहेगा। मध्यान के समय आकस्मिक धन प्राप्ति होगी। आज दिनचर्या में कुछ परिवर्तन भी करना पड़ेगा असुविधा होने पर भी सामाजिक संबंधों में निकटता आएगी। आज बुजुर्ग एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों की कृपा दृष्टि रहने से धन एवं सम्मान दोनों मिलेंगे। महिलाएं धर्म-कर्म में अधिक रूचि लेंगी परन्तु खान-पान असंयमित रहने से पेट सम्बंधित शिकायत होगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप आत्मनिर्भर होकर कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे अधिकांश कार्यो में किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी परन्तु कार्यो में मार्गदर्शन के बाद भी सफलता आज संदिग्ध ही रहेगी। स्वार्थी मनोवृति रहेगी जिस वजह से आलोचना भी हो सकती है। आज आप जैसा अपने लिए पसन्द करते है वैसा व्यवहार अन्य के साथ नहीं करेंगे। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा। पारिवारिक वातावरण से असंतोष रहेगा। परिजनों का व्यवहार अनापेक्षित रहने से मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे। महिला वर्ग छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी दिखाएंगी। सेहत में अकस्मात गिरावट आएगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन के विचार पल में बदलने से निर्णय लेने में परेशानी होगी अथवा निर्णय जल्दबाजी में लेने से गलत सिद्ध होंगे। संबंधों को लेकर आज अत्यन्त भावुक रहेंगे पारिवारिक सदस्यों के प्रति आदर का भाव रखेंगे परन्तु आपके प्रति परिजनों की शंकालु वृति रहने से मन दुखी होगा। धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। खर्च भी सीमा से अधिक करेंगे जिससे आर्थिक कठिनाइया उपस्थित होंगी। आज आपको घर की अपेक्षा सामाजिक कार्य अधिक प्रभावित करेंगे। कार्य व्यवसाय में दिन भर की मेहनत का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ अवश्य होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके लिए आज का दिन कष्ट वाला रहेगा। घरेलु कलह के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। असंयमित खान पान के कारण सेहत खराब हो सकती है। वाणी में तीखापन कार्य क्षेत्र पर नुकसान कराएगा पारिवारिक वातावरण भी व्यवहार शून्यता के कारण बिगडेगा। महिला वर्ग को आज प्रसन्न रखने का प्रयास करें अन्यथा घर में उथल-पुथल निश्चित है। नौकरी वाली महिलाएं अपने कार्य क्षेत्र से असंतुष्ट रहेंगी सहकर्मियो के अनैतिक कार्य के कारण विवाद रहेगा परन्तु विजय आपकी ही होगी। व्यवसायी लोग अधिक व्यस्तता के कारण लापरवाही से कार्य करेंगे लेकिन धन की आमद होने से आर्थिक रूप से निराश नहीं होंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा लेकिन अहम् की भावना भी अधिक रहेगी। पास पड़ोसी आज आपके किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में सहयोगी भूमिका निभायेंगे। व्यवसायियों को व्यवसाय में प्रारंभिक निराशा के बाद आकस्मिक उछाल आने से धन की आमद निश्चित होगी। नौकरीपेशा जातक थकान के कारण आलस्य में रहेंगे अधिकारियो से सावधान रहें। परिवार में किसी रिश्तेदार की वजह से भ्रामक स्थिति बन सकती है गलतफहमियों को मिल बैठ कर दूर करें। संध्या का समय पूरे दिन की अपेक्षा शांत एवं लाभ दायक रहेगा। पुराने निवेश से भी लाभ की संभावना है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके अंदर परोपकार की भावना रहेगी। लेकिन सामाजिक व्यवहारों के प्रति नीरसता दिखायेगे आस पास की घटनाओं को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे यह मनोवृति मानसिक रूप से शांत रखेगी लेकिन व्यवहारिकता में कमी का कारण भी बन सकती है। व्यवसाय में आज आकस्मिक लाभ के योग भी बन रहे है परन्तु यहाँ भी लापरवाही के चलते आशानुकूल काम नहीं होगा नए कार्य मिलते मिलते निरस्त अथवा किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में जा सकते है। गृहस्थ में आज अधिक आसक्ति रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे। महिलाओं से विवेकी व्यवहार करें। आध्यात्म में निष्ठां होने पर भी रूचि कम ही रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप धार्मिक गतिविधियों में अधिक सक्रियता दिखाएंगे तंत्र मंत्र एवं गुड़ विषयो के नए अनुभव मिलेंगे परिस्थितयां प्रतिकूल रहने के कारण इससे मानसिक शांति अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अन्यथा हानि हो सकती है। आज आपको आवश्यकता पड़ने पर सहयोग नहीं मिल सकेगा जिससे कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलु उलझने आज भी बनी रहेंगी महिलाएं आर्थिक रूप से अन्य की तुलना में स्वयं को न्यून समझेंगी। पारिवारिक मतभेद में भी धन विशेष कारण रहेगा। आकस्मिक क्रोध आस-पास का वातावरण अशान्त बनायेगा। संताने मन मर्जी करेंगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
19 दिसंबर 2025 शुक्रवार
हिंदी माह पौष

तिथि अमावस्या अहोरात्र
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र ज्येष्ठा 10:50:13pm
योग शूल 03:45:38pm
करण चतुष्पद 06:07:06pm
चन्द्र राशि वृश्चिक 10:50:13pm
चन्द्र राशि धनु 10:50:13pm
सूर्य राशि धनु
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 06:39:32am
सूर्यास्त 05:10:46pm
दिन काल 10:31:13am
रात्री काल 01:29:18pm
चंद्रास्त 04:25:44pm
चंद्रोदय 06:37:30am

सूर्योदय
लग्न धनु 3°9′ , 243°9′
सूर्य नक्षत्र मूल चन्द्र नक्षत्र ज्येष्ठा
पद, चरण
2 या ज्येष्ठा 09:29:39am
3 यी ज्येष्ठा 04:10:21pm
4 यू ज्येष्ठा 10:50:13pm
1 ये मूल 05:29:13am
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + one =