Horo

19 दिसम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
20 दिसम्बर 2025 शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। स्वास्थ्य लापरवाही के कारण ख़राब होगा। आर्थिक विषयों के फैसले सोच समझ कर ही करें, हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को पिछड़ा अनुभव करेंगे। हीनभावना से ग्रस्त होने के कारण स्वभाव में उदासी रहेगी। गृहस्थ चलाने में महिलाओं का सहयोग मिलने से राहत तो मिलेगी लेकिन मिजाज भी चढ़ा रहने से असुविधा भी होगी। आर्थिक मामलो में स्पष्टता रखें। धन आने से पहले जाने के रास्ते बना लेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप विरोधियों पर विजय पाएंगे। स्वभाव में दिखावे का क्रोध रहेगा अंदर से दयालु रहेंगे ध्यान रहे अधिक परोपकारी स्वभाव हानि भी करा सकता है। व्यवसाय में सक्रिय रहने से अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। नौकरी वाले जातक पदोन्नति के लिए नामित हो सकते है। घर के बुजुर्ग एवं महिलाओं के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल खराब रहेगा लेकिन स्थिति स्वतः ही संभल जायेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। वर्जित कार्यो की और आसानी से आकर्षित हो जाएंगे। सरकार अथवा रिश्तेदारों से अशुभ समाचार मिल सकते है। आप जैसा चाहेंगे लोग उसके विपरीत कार्य करेंगे जो की अनायास क्रोध दिलाएगा। लोगो पर बिना सोचे भरोसा करना हानिकर सिद्ध होगा। धन सम्बंधित कार्यो से दौड़धुप करनी पड़ेगी विवाद भी हो सकता है। महिलाएं गृहस्थ में शान्ति बनाने का प्रयास करेंगी परन्तु इसमें सफल नहीं होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से दूर भागेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप कार्यो में लापरवाही करेंगे, जिससे कार्य में विलम्ब के साथ अन्य लोगो को असुविधा रहेगी। कार्य करते हुए भी मन कही और भटकेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहेगा बचत नहीं कर सकेंगे। मध्यान के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक स्थल के पर्यटन की योजना बनेगी। आज किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत भी रह सकते है। महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें अकस्मात गिरावट आएगी। धर्मकर्म में दिखावा अधिक रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ज्यादा उलझनों वाले कार्यो से दूर रहेंगे। अकारण क्रोध के प्रसंग बनने से अशांति रहेगी। कार्यो में भागदौड़ करने के बाद भी निराशा मिलेगी। परिवार के सदस्य आपके कटु व्यवहार से आहत हो सकते है। मन में उलटे-सीधे विचार आएंगे अनैतिक कार्यो से दूर रहे सम्मान हानि हो सकती है। महिलाओं को भी मानसिक उलझने परेशान करेंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय नहीं होगा लेकिन थोड़ा बहुत अवश्य होगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप धन लाभ की आशा लगा कर रखेंगे परन्तु आशा के अनुसार नहीं होगा। मन कल्पनाओं के संसार में खोया रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान के बाद उदासीनता मिटेगी लेकिन उधार के व्यवहार अधिक रहेंगे। लोग आपसे स्वार्थ वश सम्बन्ध बनाएंगे। समाज के सम्मानित सदस्यों का नजरअंदाज करना अखरेगा। अपने किसी फैसले पर अड़ने से परिजनों एवं सहकर्मियो को दिक्कत आ सकती है। विपरीत लिंगीय आसक्ति आज मुसीबत में डालने वाली है सतर्क रहें। धन कोष में कमी आएगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अत्याधिक भावुक रहेंगे आपसी संबंधों में स्वयं को ठगा सा महसूस करेंगे। आज मन की बात किसी से ना बाटें लोग सहायता की जगह हंसी उड़ाएंगे। धन को लेकर मानसिक चिंता रहेगी जिसका प्रभाव सेहत पर भी पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में अनुभव का लाभ मिलेगा धन लाभ भी रुक-रुक कर होता रहेगा लेकिन खर्च भी अधिक रहने से इसे रोकना भारी पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा। महिला वर्ग से अनबन हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय देने से शान्ति मिलेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपने मन की ज्यादा सुनेंगे। कार्यो में किसी का दखल आपको सहन नहीं होगा, न ही आज किसी अन्य पर जल्दी से विश्वास करेंगे। आज सरकारी कार्यो में थोड़ी भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल जायेगी। नौकरी व्यवसाय में लाभ कम परिश्रम से ही मिल जायेगा। महिलाओं के जिद्दी स्वभाव के कारण घर में बहस हो सकती है परन्तु जिद्द अनैतिक नहीं होगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक शुभ समाचार मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाये किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा आज ना करवाये।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप प्रत्येक कार्यो को देखभाल कर ही करेंगे फिर भी सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे एवं मन में डर सा बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने के कारण संघर्ष भी बढ़ेगा। घर के सदस्य की सेहत अचानक ख़राब होने की संभावना है। धन सम्बंधित कार्यो में आज भागदौड़ के बाद भी निराशा मिलेगी। बड़े लोगो के द्वारा कटु अनुभव होंगे। महिलाओं को सम्मान दें संकट से बचे रहेंगे। यात्रा यथा संभव टाले चोट लगने का भय है। गहरे जल से भी दूरी बनाए। सन्तानो की आवश्यकता समय पर पूरी करें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष शुभ रहेगा निकट संबंधियों से अचानक भेंट होगी मन प्रसन्न रहेगा परन्तु किसी के तानों को अनदेखा करें शान्ति बनी रहेगी। व्यवसाई लोग कार्य क्षेत्र पर भी परोपकार की भावना रखेंगे आज जो भी आपके संपर्क में आएगा खुश होकर ही जाएगा। खर्च भी दिल खोल कर करेंगे इससे आर्थिक कमी भी बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों से परस्पर सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब होगा परन्तु निश्चित होगा। आज अंजान व्यक्ति पर भरोसा हानि करा सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य की तरफ से निश्चिन्त रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा कार्यो को बेहतर तरीके से करेंगे। मन की चंचलता आज कम रहेगी परिजनो के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। कार्यो में आरम्भ में असफलता नजर आएगी फिर भी हिम्मत ना हारे प्रयास अवश्य सफल होंगे। धन लाभ आज आशा से कम ही रहेगा। धार्मिक कार्यो पर खर्च करने में आगे रहंगे। गृहस्थ की उलझने सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महिलाएं आपकी और आकर्षित होंगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। सेहत में सुधार आएगा कार्यो में गंभीरता से लगे रहेंगे। आज आप जिस कार्य में रुचि लेंगे उसे कर के ही मानेंगे चाहे हानि ही क्यों न हो। भाई बंधुओ के व्यवहार में स्वार्थ अधिक रहेगा। व्यवसायी वर्ग को दोपहर तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के आस-पास ही मिल सकेगा। पारिवार में रूठना मनना लगा रहेगा फिर भी शान्ति बनी रहेगी। महिलाएं पास-पड़ोसियों से प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण रखेंगी। संध्या के बाद का समय सुख-चैन से बीतेगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
20 दिसंबर 2025 शनिवार
हिंदी माह पौष

तिथि अमावस्या 07:12:07am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र मूल 01:20:37am
योग गण्ड 04:16:07pm
करण नाग 07:12:07am
करण किन्स्तुघ्न 08:13:17pm
चन्द्र राशि धनु
सूर्य राशि धनु
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 06:40:04am
सूर्यास्त 05:11:14pm
दिन काल 10:31:09am
रात्री काल 01:29:21pm
चंद्रास्त 05:18:06pm
चंद्रोदय 06:38:02am
सूर्योदय
लग्न धनु 4°10′, 244°10′
सूर्य नक्षत्र मूल
चन्द्र नक्षत्र मूल

पद, चरण
2 यो मूल 12:07:17pm
3 भा मूल 06:44:26pm
4 भी मूल 01:20:37am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =