Horo

1 दिसम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
01 दिसंबर 2025 सोमवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको अपने कामों में लंबे समय बाद सफलता हासिल होगी, लेकिन आप लेनदेन किसी से आंख बंद कर भरोसा करके ना करें। व्यापार को भी एक नई राह मिलेगा और साझेदारी भी आपके लिए बेहतर रहेगी। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे और आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानकर चलना होगा। छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी आप पूरा ध्यान दें और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाएं रखने की आवश्यकता है। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। यदि कोई शारीरिक समस्या को लंबे समय से चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, जो लोग रोजगार को लेकर परेशान है, उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिससे राजनीति में भी आपको अच्छी पहचान मिलेगी, लेकिन आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के रहेगा। आपको अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से वह कहीं बाहर जा सकते हैं। जो लोग अकेले हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी। पैतृक संपति को लेकर कोई विवाद यदि आपको तनाव दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बड़े बुजुर्ग आपको काम को लेकर सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी किसी सहयोगी की कोई बात पूरी लग सकती हैं। आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता आपके कामों में पूरा साथ देंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए पिछले चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके किसी लिए गए निर्णय को लेकर पछतावा होगा। आप मौज-मस्ती के मुड में रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आप किसी दूसरे पर डिपेंड रहें, तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान है, तो उन्हें भी अच्छी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का विचार भी कर सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और आपको व्यापार में भी अच्छा फायदा होगा और आपकी रुकी हुई योजनाएं भी फिर से शुरू हो सकती हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी, लेकिन भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कामों को करने के लिए रहेगा। आपको काम को लेकर कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। आपके अधिकारी आपको जिम्मेदारी देकर काफी खुश होंगे। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर भी आप बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से किसी सरप्राइज पार्टी के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपके प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। संतान के मनवाने व्यवहार के कारण आपको कोई धन संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। व्यापार के सिलसिले में आप कहीं बाहर जाने का विचार कर सकते हैं। आप अपनी कोई मन की इच्छा को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संतान से आपकी कहासुनी होने की संभावना है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप किसी अजनबी पर कोई भरोसा करने से बचें। आपको कामों से एक नयी पहचान मिलेगी, लेकिन वह इतनी अच्छी नहीं होगी, जितनी आपने सोची थी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
01 दिसंबर 2025 सोमवार
हिंदी माह मार्गशीर्ष

तिथि एकादशी 07:00:34pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र रेवती 11:17:27pm
योग व्यतिपत 12:57:58am
करण वणिज 08:19:34am
करण विष्टि भद्र 07:00:34pm
करण बव 05:32:33am
चन्द्र राशि मीन 11:17:27pm
चन्द्र राशि मेष 11:17:27pm
सूर्य राशि वृश्चिक
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 06:35:43am
सूर्यास्त 05:22:27pm
दिन काल 10:46:43am
रात्री काल 01:13:57pm
चंद्रोदय 02:15:42pm
चंद्रास्त 03:23:40am
सूर्योदय
लग्न वृश्चिक 14°52′, 224°52′
सूर्य नक्षत्र अनुराधा
चन्द्र नक्षत्र रेवती

पद, चरण
1 दे रेवती 06:45:30am
2 दो रेवती 12:18:30pm
3 च रेवती 05:49:06pm
4 ची रेवती 11:17:27pm
1 चु अश्विनी 04:43:39am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =