IMG 20250528 WA0022

डेबरा : जॉब कार्ड बचाओ, काम के अधिकार को हासिल करो के आह्वान के साथ माकपा समर्थकों ने की बीडीओ कार्यालय के समक्ष जमायत

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। ‘जॉब कार्ड बचाओ, काम के अधिकार को हासिल करो’ के नारे के साथ सीपीआईएम के आह्वान पर माकपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के डेबरा स्थित बीडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ के कारण बीडीओ कार्यालय अवरुद्ध हो गया।

जॉब कार्ड की सुरक्षा और काम के अधिकार की मांग को लेकर 14 क्षेत्रों के लिए 14 शिविरों में 4/क फॉर्म भरने का काम किया गया। फॉर्म भरने के बाद बीडीओ कार्यालय से रिसीव करा लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

लोगों की भीड़ इतनी अधिक थी कि बीडीओ कार्यालय में जगह नहीं मिलने पर लोग पास के बालीचक भजहरि स्कूल के मैदान तक चले गए। इस कार्यक्रम में सीपीआईएम के पश्चिम मेदिनीपुर जिला सचिव विजय पाल, प्राणकृष्ण मंडल, चंदन गुच्छाईत, सुभाष दे, अमलेश बसु, डालिया भट्टाचार्य, सुमित अधिकारी, चित्त पाल, नलिन हेमरम सहित अन्य नेता उपस्थित थे। वाम छात्र-युवा कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 4 =