Vaginal

डियर गर्ल्स, वेजाइनल हेल्थ के बारे में याद रखें ये 5 जरूरी बातें

कोलकाता। रोजमर्रा की जिंदगी में अक्सर हम अपनी ओवर ऑल हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते। जो धीरे-धीरे कई गंभीर समस्याओं का रूप लेने लगता है। इसलिए ही फुल बॉडी हाइजीन पर रोज ध्यान रखना बेहत जरूरी है। अब जब बात फुल बॉडी हाइजीन की हो, तो वेजाइनल हेल्थ को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है? जबकि फिजिकल हेल्थ बनाए रखने के लिए वेजाइनल हेल्थ का सही होना सबसे जरूरी है। जरा सी लापरवाही कई गंभीर समस्याओं और इंफेक्शन का कारण बन सकती है। यहां हम उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो वेजाइनल हेल्थ बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

क्लीनिंग का विशेष ध्यान रखें

आपकी बॉडी की तरह ही वेजाइना को भी रोज क्लीनिंग की जरूरत होती है। लेकिन सिर्फ नहाते दौरान ही नही, बल्कि जितनी भी बार आप वॉशरूम इस्तेमाल करती हैं। हर बार वेजाइना वॉश का ध्यान रखना जरूरी होता है।यूएस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस के मुताबिक युरिनेशन के बाद वेजाइना क्लीन करना इंफेक्शन को रोकने का सबसे असरदार तरीका है। वेजाइना को आगे से पीछे की अोर क्लीन करना बेहद जरूरी है। इससे आप यूटीआई, वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन और जांघों की खुजली जैसी समस्याओं से बच सकती हैं।

कंफर्ट पैंटी का करें चुनाव

अक्सर कई लड़कियां बॉडी शेप को परफेक्ट दिखाने के लिए टाइट पैंटी पहनती हैं। जो नसों को कमजोर करके कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के विशेषज्ञों की मानें तो टाइट और अनकंफर्ट पैंटी वेजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए विशेषज्ञों द्वारा नायलॉन या पॉलिएस्टर की जगह कॉटन पैंटी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। साथ ही कॉटन जेंटल और बरीथेब्ल क्लॉथ माना जाता है। जो पसीने दूर रखकर इंफेक्शन होने से बचा सकता है।

यह भी पढ़ें:  डायरिया होने पर इन चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

हेयर रिमूवल में सावधानी बरतें

हेयर रिमूवल करना वेजाइनल हाइजिन का बहुत जरूरी स्टेप है। वेजाइनल हेयर रिमूव न करना इरिटेशन, रेशेज और ईचिंग का कारण बनने लगते हैं। गायनेकोलॉजिस्ट के मुताबिक हेयर रिमूवल के लिए ट्रिमिंग सबसे हेल्दी ऑपशन है। साथ ही पूरी तरह से हेयर रिमूव करने से बैक्टीरिया सीधा वेजाइना में घुस सकते हैं। जो यूटीआई, इरिटेशन और कई फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए हमेशा ट्रिमिंग चुनने की सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञ सलाह पर ही करें इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल

अधिकतर लड़कियों को इंटीमेट वॉश को लेकर हमेशा कंफ्यूजन रहती है। इसलिए कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल करती हैं। एलांटिस हेल्थकेयर के गायनेकोलॉजिस्ट के मुताबिक रोज इंटीमेट वॉश का उपयोग करना फायदेमंद है। लेकिन वही पीरियड्स के दौरान सिंथेटिक हाइजीन प्रोडक्ट्स वेजाइना के नेचुरल क्लीनिंग प्रोसेस को डिस्टर्ब कर देता हैं। जिससे आपको इंफेक्शन और वेजिना में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  घमौरियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल

बिना जानकारी इंटीमेट हाइजीन प्रोडक्ट न खरीदे

कई बार हम बिना जानकारी के कोई भी मार्केट प्रोडक्ट वेजाइना के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जो कई बार स्किन इंफेक्शन, इरिटेशन का कारण बनने लगता है। एलांटिस हेल्थकेयर के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ मनन गुप्ता के मुताबिक वेजाइना का पीएच लेवल 3.8 से 4.5 के बीच होता है। अगर आपका पीएच लेवल इससे ज्यादा या कम होगा, तो आपको वेजाइनल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहेगा। इसलिए कोई भी इंटीमेट हाइजिन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  नारी विशेष : अंडरवियर धोने वाले डिटर्जेंट भी बन सकते हैं योनि में संक्रमण का कारण
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =