Gayle

डिविलियर्स और गेल आरसीबी के हॉल ऑफ फेम में शामिल

मुंबई। दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने दोनों करीबी साथियों को ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल करने की घोषणा की।इस फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर जारी बयान में कोहली ने कहा, ‘‘डिविलियर्स ने वास्तव में अपनी अलग तरह की बल्लेबाजी, प्रतिभा और खेल भावना से क्रिकेट के खेल को बदल दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप दोनों के लिये यह घोषणा करना मेरे लिये वास्तव में विशेष है। हमने वीडियो देखे कि किस तरह से आपने इतने वर्षों में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) को बदला। दो खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल पर गहरा प्रभाव डाला।’’ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डिविलियर्स 2011 से 2021 तक आरसीबी से जुड़े रहे जबकि वेस्टइंडीज के बायें हाथ के बल्लेबाज गेल छह साल तक फ्रेंचाइजी की तरफ से खेले। डिविलियर्स ने इस सम्मान को विशेष करार देकर भावुक संदेश भेजा।

यह भी पढ़ें:  जलपाईगुड़ी : बिस्किट फैक्टरी में काम पर लौटे प्रवासी मजदूर, लोगों ने किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेष सम्मान है। मैं वास्तव में बहुत भावुक हूं। विराट आपके दिल छूने वाले शब्दों के लिये आभार। माइक (हेसन), निखिल और फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति, जिन्होंने इसे स्थापित किया है, यह वास्तव में विशेष अहसास है। हमने एक टीम के रूप में शानदार समय साथ में बिताया है। मैं और क्रिस अब टीम में नहीं हैं लेकिन हम अब भी इस परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे।’’

आरसीबी की तरफ से 2011 से 2017 तक खेलने वाले गेल ने कहा, ‘‘मैं अवसर प्रदान करने और हर चीज के लिये आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह वास्तव में मेरे लिए भी विशेष रहा है। इसमें (हॉल ऑफ फेम) शामिल होना शानदार है। आरसीबी हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।’’

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  रंग-बिरंगे उत्सव सा सजा प्रेस क्लब, पत्रकारिता का दिग्गज मेला आईजेए की 102वीं वार्षिक सभा संपन्न
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कन्या राशि : वार्षिक राशिफल 2024 जानिए कैसा रहेगा ये नया वर्ष आपका?
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *