IMG 20250805 WA0017

दासपुर : विज्ञान आंदोलन पर संगोष्ठी, मंच की नई कमेटी गठित

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंग विज्ञान मंच की पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल तहसील के दासपुर-2 विज्ञान केंद्र की पहल पर खेपुत बालिका प्राथमिक विद्यालय में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रॉय के जीवन और विज्ञान आंदोलन पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

इस सभा में कई शिक्षक और विज्ञान प्रेमी उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षक गणेश चंद्र पाल ने की। परिचर्चा में भाग लेने वाले वक्ताओं में रवींद्रनाथ पाल और देवाशीष चक्रवर्ती शामिल थे।

सभा के अंत में 7 नंबर खेपुत और 8 नंबर निश्चिंतपुर दो क्षेत्रों को मिलाकर सत्येंद्रनाथ बोस विज्ञान चक्र का गठन किया गया। इस चक्र समिति का गठन 25 सदस्यों के साथ किया गया।

अध्यक्ष पद पर मनोज दास, सह-अध्यक्ष पद पर हेमंत सांतरा, सचिव पद पर शीर्षेंदु अधिकारी, सह-सचिव पद पर सोमा घोड़ाई और कोषाध्यक्ष पद पर राधा मोहन माईती का चयन किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − one =