कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (09-07-2020)

Aries (मेष)
आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जिनको आप अच्छे से निभा लेंगे और उसका फायदा भी आपको मिलेगा। कोई अनजाना सहयोग आपके काम पूरे करवा सकता है। कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। पैसों से जुड़े किसी बड़े फैसले के सुखद नतीजे आपको मिल सकते हैं।

Taurus (वृष)
एकाग्रता के दम पर आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से बिगड़े हुए मामले सुलझ जाएंगे। समय पर जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। साथ काम करने वाले कुछ लोगों की मदद भी मिलेगी। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धैर्य रखें। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

Gemini (मिथुन)
बड़ी योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी शुरू होगा। कोई संवेदनशील जानकारी आपको मिल सकती है। समस्याओं का समाधान आपको अचानक मिल सकता है। स्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुकूल हो सकती हैं। आप उन विषयों पर ध्यान दें, जिनसे आपको खुशी मिलती हो। संतान पर ध्यान देंगे।

Cancer (कर्क)
आसपास या साथ के कुछ लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह ले सकते हैं। आपका दिमाग तेज चलेगा, सलाह देने में संकोच न करें। आज अचानक बनने वाली संभावित परिस्थिति के लिए तैयार रहें। आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी। सफलता की दिशा में आप पूरी ताकत लगा देंगे। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

Leo (सिंह)
चंद्रमा की गति आपके लिए अच्छी रहेगी। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से आपको ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। मन में अच्छे विचार रहेंगे। पैसों के मामले सुलझाने में कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। पैसे उधार लेने या देने हों, आपके सामने कोई समस्या नहीं आएगी।

Virgo (कन्या)
आप गंभीरता से कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में सुधार होने के पूरे योग बन रहे हैं। दूसरों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आ जाएंगी। भाइयों और पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा। कन्या राशि वालों को किसी एक खास दिशा में बढ़ना चाहिए। खुद पर भरोसा रखें। पैसों से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय है।

Libra (तुला)
जीवन में बदलाव लाने का कोई नया तरीका भी आपके दिमाग में आ सकता है। सेहत पर ध्यान देना होगा। अधिकार बढ़ सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपको बड़ा काम निपटाना पड़ सकता है। ऑफिस में अपने से बड़े पद का काम आपको दिया जा सकता है। ईमानदारी और मजबूती से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता मिल पाएगी।

Scorpio (वृश्चिक)
आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर होगी। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले खुद को समय दें। रचनात्मक कोशिशों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से व्यक्त करने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। पुरानी समस्याओं को नए तरीके से आप सुलझा लेंगे।

Sagittarius (धनु)
दिनभर मदद मिलेगी और कुछ काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कोई नया सदस्य परिवार से जुड़ सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

Capricorn (मकर)
जिस काम या लक्ष्य के लिए आपने पूरी मेहनत की है उसका नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं आएगी।  ऐसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश करें, जो आप के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध खास हो सकते हैं। परिवार के लोग भी मददगार हो सकते हैं।

Aquarius (कुंभ)
आपकी राशि में ही चंद्रमा आ गया है। सामाजिक संबंध और प्रतिष्ठा को लेकर दिमाग में कुछ बातें चल सकती है। कुछ लोग आपका साथ देंगे। आप सही दिशा में सही फैसले लेने की कोशिश करेंगे। आने वाले दिनों में आपको फायदा हो सकता है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम पूरा हो सकता है।

Pisces (मीन)
आज आप कुछ मामलों में ज्यादा भावुक हो सकते हैं। नए लोगों से भी दोस्ती होगी। आत्मविश्वास रखें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और पुराने दोस्तों से मिलें। अपने कॉन्टैक्ट्स अपडेट करें। नए लोगों से मिलकर अपनी नई इमेज भी आप बना सकते हैं। थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात आपके मन में आ सकती है और यह ठीक भी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *