कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (27-07-2020)

Aries (मेष) : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

Taurus (वृष) : व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यर्थ के खर्च से बचें। प्रियजनों से मुलाकात होगी। नौकरी पेशा वालों के लिए दिन अनूकुल है। आफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के साधन बढ़ेंगे।

Gemini (मिथुन) : थकान व कमजोरी रह सकते हैं। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Cancer (कर्क) : प्रेम संबंध मधुर होंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्ययवृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार मनमाफिक चलेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

Leo (सिंह) : व्यवसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। नये व्यापार शुरू करने के लिये योग हैं। पत्नी व परिवार से मधुरता बढ़ेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा।

Virgo (कन्या) : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। रोजगार में वृद्धि तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। थकान रहेगी।

Libra (तुला) : राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ने के आसार हैं। अप्रत्याशित खर्च से बचें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।

Scorpio (वृश्चिक) : परिवार स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी मामले में विजय प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

Sagittarius (धनु) :  रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। चित्रकारी व संगीत आदि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। जल्दबाजी न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

Capricorn (मकर) : सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भेंट उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।

Aquarius (कुंभ) : आज का दिन परिवारजनों के साथ सुखमय बीतेगा। सांयकाल तक सुखद समाचार मिल सकता है। घर में खुशहाल रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मेहनत का फल कम प्राप्त होगा।

Pisces (मीन) : आज का दिन परोपकार मे बीतेगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। दिन सामान्य रहेगा। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *