कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (25-07-2020)

Aries (मेष) : आज राजकीय सहयोग से अटके काम पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

Taurus (वृष) : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। थकान व कमजोरी रह सकती है।निवेश में जोखिम न लें। यात्रा में विशेष सावधानी रखें।

Gemini (मिथुन) : दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। कार्य में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

Cancer (कर्क) : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। रोजगार में वृद्धि तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। थकान रहेगी।

Leo (सिंह) : प्रेम संबंध मधुर होंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्ययवृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार मनमाफिक चलेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

Virgo (कन्या) : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए कारोबारी अनुबंध होंगे। संपर्कों का लाभ लें। शत्रु परास्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।

Libra (तुला) : परिवार स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी मामले में विजय प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

Scorpio (वृश्चिक) : सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भेंट उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।

Sagittarius (धनु) : आकस्मिक धन लाभ का योग है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी।

Capricorn (मकर) : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

Aquarius (कुंभ) : मेहनत का फल कम प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Pisces (मीन) : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। चित्रकारी व संगीत आदि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। जल्दबाजी न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *