कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (22-07-2020)

Aries (मेष) :किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

Taurus (वृष) : आज आपकों कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ईमानदारी और मजबूती से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता मिलेगी। अपने काम पर ध्यान दें। व्यस्तता भरा दिन रहेगा। मान सम्मान बढ़ेगा।

Gemini (मिथुन) : दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। समस्याएं दूर होंगी।

Cancer (कर्क) : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। रोजगार में वृद्धि तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। थकान रहेगी।

Leo (सिंह) : प्रेम संबंध मधुर होंगे। आज आपके सामने काम ज्यादा रहेगा। आप व्यस्त रहेंगे फिर भी जो जरूरी काम है वो समय पर पूरे हो सकते हैं। पार्टनर और किस्मत दोनों से मदद मिलेगी।

Virgo (कन्या) :  कार्यस्थल में आपा मान सम्मान बढ़ेगा। संतान पर ध्यान देंगे। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

Libra (तुला) :  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काफी दिनों से रूका काम पूरा हो सकता है। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पैसों से जुड़े किसी बड़े फैसले के सुखद नतीजे आपको मिल सकते हैं। सेहत भी सामान्य रहेगी।

Scorpio (वृश्चिक) : आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर होगी। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले खुद को समय दें। रचनात्मक कोशिशों के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

Sagittarius (धनु) : किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।  प्रसन्नता में वृद्धि होगी। थकान महसूस होगी।

Capricorn (मकर) : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। दूर के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। जोखिम न लें।

Aquarius (कुंभ) : दिनभर मदद मिलेगी और कुछ काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कोई नया सदस्य परिवार से जुड़ सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Pisces (मीन) : बकाया राशि मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ का योग है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूची बढ़ेगी। कोई मांगलिक काम भी पूरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *