कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (21-07-2020)

Aries (मेष) : संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सोचे हुए कुछ काम पूरे होंगे और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। सेहत भी ठीक-ठीक रहेगी।

Taurus (वृष) : दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश करें, जो आप के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध खास हो सकते हैं।

Gemini (मिथुन) : नए लोगों से भी दोस्ती होगी। आत्मविश्वास रखें। पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है। थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात आपके मन में आ सकती है और यह ठीक भी रहेगा।

Cancer (कर्क) : किसी नजदीकी व्यक्ति से बिगड़े हुए मामले सुलझ जाएंगे। समय पर जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। साथ काम करने वाले कुछ लोगों की मदद भी मिलेगी। व्यापार में बरकत होगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

Leo (सिंह) : प्रेम संबंध मधुर होंगे। आज आपके सामने काम ज्यादा रहेगा। आप व्यस्त रहेंगे फिर भी जो जरूरी काम है वो समय पर पूरे हो सकते हैं। पार्टनर और किस्मत दोनों से मदद मिलेगी।

Virgo (कन्या) :  कार्यस्थल में आपा मान सम्मान बढ़ेगा। संतान पर ध्यान देंगे। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

Libra (तुला) :  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काफी दिनों से रूका काम पूरा हो सकता है। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पैसों से जुड़े किसी बड़े फैसले के सुखद नतीजे आपको मिल सकते हैं। सेहत भी सामान्य रहेगी।

Scorpio (वृश्चिक) : आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर होगी। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले खुद को समय दें। रचनात्मक कोशिशों के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

Sagittarius (धनु) : दिनभर मदद मिलेगी और कुछ काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कोई नया सदस्य परिवार से जुड़ सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Capricorn (मकर) : आज आपकों कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ईमानदारी और मजबूती से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता मिलेगी। अपने काम पर ध्यान दें। व्यस्तता भरा दिन रहेगा। मान सम्मान बढ़ेगा।

Aquarius (कुंभ) : बकाया राशि मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ का योग है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूची बढ़ेगी। कोई मांगलिक काम भी पूरा हो सकता है।

Pisces (मीन) : जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। पैसों से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय है। दिन लाभदायक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *