इन राशि वालों के लिए आज का दिन है शुभ

मेषः दिन परेशानी भरा हो सकता है। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अपनों की राय परामर्श जरूर लें। व्यवहार कुशलता से आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा।

वृषः धार्मिक कार्यों में रूची बढ़ेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। व्यापार में वृद्धि होगी।

मिथुनः आज का दिन हैरानी भरा हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। लेनदेन करते समय ध्यान रखें।

कर्कः बिगड़े हुए कार्य बनने के आसार है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक धन लाभ के योग है। घर में खुशहाली रहेगी। मित्रजनों व परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंहः आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचे। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें।

कन्याः यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं।

तुलाः संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिकः मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। सगे-संबंधी मिलेंगे।

धनुः क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। वाद-विवाद से बचे। दिन भर तनाव रहेगा।

मकरः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

कुंभः संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान सुख मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीनः दिन शुभ रहेगा। बिगड़े हुए कार्य बनने के आसार है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक धन लाभ के योग है। घर में खुशहाली रहेगी। मित्रजनों व परिवार का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *