कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (03-08-2020)

Aries (मेष)
जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जिनको आप अच्छे से निभा लेंगे और उसका फायदा भी आपको मिलेगा। कोई अनजाना सहयोग आपके काम पूरे करवा सकता है। पैसों से जुड़े किसी बड़े फैसले के सुखद नतीजे आपको मिल सकते हैं।

Taurus (वृष)
आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

Gemini (मिथुन)
बड़ी योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी शुरू होगा। कोई संवेदनशील जानकारी आपको मिल सकती है। समस्याओं का समाधान आपको अचानक मिल सकता है। स्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुकूल हो सकती हैं।

Cancer (कर्क)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

Leo (सिंह)
चंद्रमा की गति आपके लिए अच्छी रहेगी। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से आपको ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। मन में अच्छे विचार रहेंगे। आपके सामने कोई समस्या नहीं आएगी।

Virgo (कन्या)
किसी शारीरिक कष्ट से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी।

Libra (तुला)
जीवन में बदलाव लाने का कोई नया तरीका भी आपके दिमाग में आ सकता है। सेहत पर ध्यान देना होगा। अधिकार बढ़ सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑफिस में अपने से बड़े पद का काम आपको दिया जा सकता है।

Scorpio (वृश्चिक)
पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शत्रु शांत रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।

Sagittarius (धनु)
दिनभर मदद मिलेगी और कुछ काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कोई नया सदस्य परिवार से जुड़ सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Capricorn (मकर)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सही निर्णय ले पाएंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

Aquarius (कुंभ)
सामाजिक संबंध और प्रतिष्ठा को लेकर दिमाग में कुछ बातें चल सकती है। कुछ लोग आपका साथ देंगे। आप सही दिशा में सही फैसले लेने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम पूरा हो सकता है।

Pisces (मीन)
किसी से भी कोई बहस न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। अप्रत्याशित बड़ा खर्च सामने आ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। विरोध होगा। पहले किए गए कार्य की प्रशंसा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *