IMG 20251107 WA0028

डाबर ओडोमोस ने कोलकाता में शुरू किया विशाल अभियान ‘मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री’

डाबर ओडोमोस लोगों को डेंगु से बचने के लिए कर रहा है जागरुक

कोलकाता 07 नवंबर 2025: मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से शहर को बचाने के प्रयास में, डाबर की ओर से भारत के सबसे पसंदीदा पर्सनल ऐप्लीकेशन मोस्क्युटो रेपेलेन्ट ब्राण्ड-ओडोमास ने कोलकाता में एक विशाल अभियान मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री की शुरूआत की है।

इस अभियान के तहत ओडोमोस टीम लोगों तक पहुंचेगी और उन्हें डेंगु के बारे में जानकारी देगा, उन्होंने बताएगी कि वे किस तरह मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। साथ ही अभियान के तहत लोगों को मुफ्त ओडोमोस मोस्क्युटो रेपेलेन्ट क्रीम भी बांटी जाएगी।

अभियान के तहत डाबर ओडोमोस ने कोलकाता में 100 से अधिक छात्रों और शिक्षकों को मच्छर से होने वाले बीमारियों के बारे में जागरूक किया। ओडोमोस टीम सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों पर जागरुकता सत्रों का आयोजन भी करेगा, जिनके जरिए लोगों को डेंगु से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।

“एक ब्राण्ड के रूप में ओडोमोस लोगों को डेंगु एवं मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है। अपने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हमने लोगों को डेंगु की रोकथाम के बारे में जागरुक बनाने के लिए इस सामाजिक अभियान की शुरूआत की है। क्योंकि हाल ही के महीनों में डेंगु के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।

ऐसे में जरूरी है कि लोगों को इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक बनाया जाए, ताकि वे अपने आप को डेंगु से सुरक्षित रख सकें। इस अभियान के तहत हम डेंगु और इससे बचने के तरीकों के बारे में जागरुकता बढ़ाएंगे।“ डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हैड-होम केयर, वैभव राठी ने कहा।

वैभव राठी ने आगे कहा, “डेंगु से बचने के लिए रोकथाम के उपायों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हम लोगों को इसके बारे में जागरुक बनाना चाहते हैं ताकि वे डेंगु एवं मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रख सकें। मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री इसी दिशा में हमारा एक प्रयास है।“

जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए अध्यापिका आई घोष ने कहा “डेंगु फैलाने वाले मच्छर आमतौर पर दिन में काटते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि हम अपने साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें। बच्चे चाहे घर से बाहर खेलने जाएं या घर के कमरे में रहें, उन्हें मच्छरों से बचाना बहुत ज़रूरी है।

ओडोमास सबसे पसंदीदा पर्सनल ऐप्लीकेशन प्रोडक्ट है जो मच्छरों से संपूर्ण सुरक्षा प्रदान कर कई जानलेवा बीमारियां से बचाता है। दिन हो या रात, आप घर में हों या घर के बाहर, मच्छरां से बचने के लिए ओडोमास जरूर लगाएं।“

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 9 =