Pic2 Dabur Honey

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर डाबर हनी ने लॉन्च किया ‘शुद्धता सबके लिए’ कैम्पेन

कोलकाता : अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर डाबर इंडिया लिमिटेड की ओर से दुनिया के नंबर 1 हनी ब्राण्ड डाबर हनी ने मीडिया कैम्पेन ‘शुद्धता सबके लिए’ का लॉन्च किया है। इस मौके पर ब्राण्ड एक फिल्म लेकर आया है जो एम्पावरमेन्ट, इन्क्लूज़न और सभी के लिए एक समान अवसरों की बात करती है। ‘इस कैम्पेन के ज़रिए हम इस बात पर रोशनी डालना चाहते हैं कि दिव्यांगजन हमसे अलग नहीं है, वे बिल्कुल हमारी तरह हैं। कैम्पेन के माध्यम से हम सभी दिव्यांगजनों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जो हमारे साथ मिलकर विकास में योगदान दे रहे हैं।

वीडियो में दर्शाया गया है कि कैसे डाबर हनी एक कपल के जीवन में मिठास ले आता है और कई मुश्किलों के बीच उनके जीवन के हर पल को एक दूसरे के लिए बेहद खास बना देता है। डाबर हनी अपनी शुद्धता और मिठास के साथ लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जो उन्हें हेल्थ के साथ-साथ सेलेब्रेशन के मौके भी देता है।’

यह भी पढ़ें:  तमलुक : नारी उत्पीड़न बंद करने की मांग पर महिला संगठन का प्रदर्शन, एनएच पर लगाया जाम
Dabur-logo

श्री कुनाल शर्मा, कैटेगरी हैड, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा कि इस कैम्पेन की अवधारणा किनटेल ने तैयार की है। ”दिव्यांगजन न सिर्फ हमारी तरह जिंदगी जीते हैं, बल्कि उन्हीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें हम सभी इस्तेमाल करते हैं। मैंने अपने कई दोस्तों को देखा है जो अंधे हैं, लेकिन ठीक हमारी तरह ज़िंदगी जी रहे हैं। वे कुछ-कुछ हमारी तरह हैं, हमारी तरह उन्हें भी खाना पकाना पसंद है, वे भी हमारी तरह अपनी सालगिरह का जश्न मनाते हैं।

जीवन की वास्तविकता को स्वीकार करना और उसी के साथ खुश रहना, जिंदगी को खुशी से जीना, मैंने उनसे सीखा है। मुझे लगता है यह फिल्म हमें सिखाएगी कि कैसे हम खुशहाल जीवन जी सकते हैं, इस फिल्म के माध्यम से हम उनका धन्यवाद करना चाहते हैं। वे हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।’ श्री अक्षय सहस्त्रबुद्धे, संस्थापक एवं सीईओ, किनटेल ने कहा।यह खूबसूरत स्क्रिप्ट एक अंधे कपल पर लिखी गई है, जो स्वतन्त्र और सशक्त है। जाने माने कवि, लेखक और एक्टर स्वानंद किरकिरे ने इसे अपनी आवाज़ दी है।

यह भी पढ़ें:  गूगल ने पूरा किया फिटबिट का 1 अरब डॉलर का अधिग्रहण

वीडियो के लिए लिंक – https://youtu.be/gT29tzfVNjY

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  महाराष्ट्र बना सेमीकंडक्टर हब! सचिन समर्थित कंपनी को 100 एकड़ ज़मीन, 36,000 करोड़ का निवेश
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *