Sea

कोरोना के बीच चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ का साया, 96 घंटे में तटों से टकराएगा

मुंबई। India News : लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। रविवार तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के प्रकट होने की संभावना है और अगले चार दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के तटों से टकराने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने पहले ही मुंबई और ठाणे को येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जो तेज हवाओं के साथ अलग-अलग भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि गुजरात और केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं।

वर्तमान में लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर से विकसित होने वाले चक्रवात तौकते के रविवार को पूर्ण रूप से चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है, जिससे देश के दक्षिणी और पश्चिमी तटीय भागों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, ‘इसके अगले 12 घंटों के दौरान गहरे दबाव में और उसके बाद के 12 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके और तेज होने की संभावना है। यह संभवत: आज शाम तक उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 18 मई की सुबह तक गुजरात तट के पास पहुंचने की संभावना है।’

यह भी पढ़ें:  बांग्लादेश : चिन्मय कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला

आईएमडी ने कहा कि तूफान लक्षद्वीप द्वीप समूह के बड़े क्षेत्रों में आज (14 मई) से लेकर रविवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ मध्यम बारिश लाएगा। आईएमडी के अनुसार केरल में शनिवार, रविवार और सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। चक्रवात मुंबई, दक्षिणी कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरि और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिलों, गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी, जब तक कि यह मंगलवार को गुजरात तट पर नहीं पहुंच जाता।

आईएमडी के पूवार्नुमान के अनुसार, गुजरात में 17 मई से बारिश शुरू होगी, कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी और 19 मई को कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में रविवार और सोमवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सोमवार को बहुत तेज बारिश होगी। इसके अलावा सतारा, कोल्हापुर, पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों और पुणे में रविवार और सोमवार को गरज के साथ बारिश होगी।

तटीय महाराष्ट्र, विशेष रूप से दक्षिण कोंकण क्षेत्र, शनिवार को 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाले और रविवार को महाराष्ट्र-गोवा तटों पर 80 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने के अलावा समुद्रों की लहरों से प्रभावित हो सकता है। अरब सागर में पहले से मौजूद मछुआरों को वापस लौटने की सलाह दी गई है जबकि अन्य को 14-18 मई तक समुद्र में ना उतरने की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियों को अगले कुछ दिनों में किसी भी घटना से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  11 फरवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कौन बनेगा करोड़पति में वापसी पर अमिताभ बच्चन : हर बार मैं कहता हूं कि फिर कभी नहीं...
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =