Jodhpur 4 1024x576

जोधपुर शहर के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू छह मई तक बढ़ाया

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में उपद्रव घटना के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू आज दूसरे दिन भी जारी रहा और स्थिति के मद्देनजर इसे छह मई की मध्य रात बारह बजे तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस के अनुसार शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं तथा स्थिति नियंत्रण में हैं और कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई हैं। कर्फ्यू शहर के उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देव नगर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर से बुधवार मध्य रात बारह बजे तक लागू किया गया था जिसे बढ़ाया गया है।

उधर कांग्रेस के होने वाले चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया के सवाल पर बताया कि जोधपुर में शांति हैं और सद्भावना के प्रयास किये जा रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान जरुरी सेवाओं एवं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छूट दी गयी है वहीं शहर में इंटरनेट सेवा दूसरे दिन भी बंद रही। पुलिस ने बताया कि इस घटना के मामले में दंड संहिता की धारा 151 के तहत अब तक 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। कर्फ्यू के कारण इन क्षेत्रों में सड़के और गलियां सूनी नजर आ रही है और क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए है।

यह भी पढ़ें:  SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा, पाकिस्तान और चीन के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार

हालांकि उपद्रव के दूसरे दिन कहीं से कोई किसी उपद्रव की कोशिश एवं घटना की खबर नहीं हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। शांति बहाल करने के लिए प्रशासन ने आज यहां शांति समिति की बैठक बुलाई, जिसका भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने बहिष्कार किया और कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को ढकने वाले उपद्रवी वीडियो और फोटो में साफ नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की एवं निर्दोष को छोड़े जाने की मांग की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, जोधपुर प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अभय कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हवा सिंह घुमरिया जोधपुर पहुंचकर उपद्रव वाले क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  श्रीलंका में समुद्री तट पर मृत पाए गए कछुए, डॉलफिन और व्हेल, देखें तस्वीरें

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  हरियाली महोत्सव पर ईको क्लब द्वारा हरित शपथ दिलाई गई
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *