तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। राज्य सरकार ने अपनी बात रखी है और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर महकमा अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को सुरक्ष क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक ने 80 स्लाइस मॉडल का अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन महकमा अस्पताल में स्थापित किया।
इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष हेमा चौबे, खड़गपुर महकमा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गौतम कुमार माईती, सुरक्ष क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ चटर्जी और अन्य चिकित्सक और नर्स उपस्थित थे।
हास्पिटल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि खड़गपुर महकमा के सभी ब्लॉकों के लोग जो इस अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं, वे इससे बहुत लाभान्वित होंगे। पहले सीटी स्कैन मशीन नहीं होने के कारण जिन लोगों को सीटी स्कैन की आवश्यकता होती थी, उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करना पड़ता था।
सुरक्षा डायग्नोस्टिक के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ चटर्जी ने बताया कि वे लंबे समय से सरकार के साथ संयुक्त उद्यम में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का काम कर रहे हैं। वे हमेशा रोगियों को अच्छी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष हेमा चौबे ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का खड़गपुर के लोगों के लिए यह एक उपहार है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

