खड़गपुर ब्यूरो | 03 अक्टूबर 2026: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शालबनी स्थित 232 महिला बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बटालियन की कमांडेंट शालू एस. महाराणा की देखरेख में शालबनी हाई स्कूल और सरकारी आईटीआई कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
उपस्थित अधिकारी
कार्यक्रम में बटालियन की सेकंड-इन-कमांड सांतरा देवी, डिप्टी कमांडेंट रबीना मलिक, डॉ. सीएमओ रोहिणी चौधरी, सहायक कमांडेंट/एम जयबीर शर्मा सहित बटालियन के अधिकारी और जवान शामिल हुए।
स्कूल और आईटीआई की भागीदारी
शालबनी हाई स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु नाग तथा सरकारी आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल सादेश भौमिक के साथ दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस अवसर पर सीआरपीएफ अधिकारियों ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की भूमिका तथा प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।
लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

