IMG 20251026 WA0020

क्रॉम्पटन को 40,000 से अधिक घरों के लिए मिला 445 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक सोलर रूफटॉप ऑर्डर

कोलकाता, 26 अक्टूबर 2025: घरेलू और ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में एक विश्वसनीय अग्रणी कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश राज्य में एक महत्वपूर्ण सौर रूफटॉप ऑर्डर प्राप्त करके सौर यात्रा एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस आर्डर के तहत निकट भविष्य में 40,000 से अधिक घरों में 2 किलोवाट के ऑन-ग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जाएंगे, जिसकी कुल अनुबंधित राशि 445 करोड़ रुपये है।

77 मेगावाट क्षमता वाला 445 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा ऑर्डर क्रॉम्पटन का अब तक का सबसे बड़ा सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट है और यह सोलर रूफटॉप बाजार में प्रवेश के सिर्फ दो महीने बाद ही कंपनी की तेज प्रगति को दर्शाता है। इस महीने की शुरुआत में मिले 52 करोड़ रुपये के ऑर्डर के बाद मिला यह नया ऑर्डर क्रॉम्पटन की मजबूत बाजार पकड़, क्रियान्वयन क्षमता और सोलर सेगमेंट में तेजी से बढ़ते विस्तार को रेखांकित करता है।

सोलर रूफटॉप सेगमेंट लगभग 20,000 से 25,000 करोड़ रुपये का बड़ा और तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है, जिसके प्रति वर्ष 20 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ने की उम्मीद है। बेहतर तकनीक की किफायती उपलब्धता, ग्रिड से आसान जुड़ाव, जागरूकता में वृद्धि और सिस्टम लागत में कमी के कारण आवासीय उपभोक्ताओं में सौर ऊर्जा को अपनाने की आदत बढ़ रही है, जिससे क्रॉम्पटन के लिए घरेलू स्तर पर टिकाऊ ऊर्जा समाधान को पहुंचाने का मजबूत अवसर तैयार हो रहा है।

इस परियोजना के तहत घरों में भरोसेमंद, टिकाऊ और कम रखरखाव वाले सोलर सोल्यूशंस लगाए जाएंगे। प्रशिक्षित कर्मचारियों और सशक्त सेवा नेटवर्क के साथ क्रॉम्पटन की टीम यह सुनिश्चित करेगी कि हजारों घरों में सोलर सिस्टम का प्रदर्शन सुचारू रहे। यह बड़े पैमाने पर की जा रही परियोजना कार्यान्वयन से क्रॉम्पटन की निष्पादन क्षमता को दर्शाती है और एक भरोसेमंद, ऊर्जा संरक्षण पर केंद्रित ब्रांड के रूप में और मजबूत बनाता है, जो नवाचारपूर्ण और विश्वसनीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:  नई कमेटी, नया दफ्तर व नए संकल्प के साथ खड़गपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया आजादी का जश्न

इस आर्डर पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोमीत घोष ने कहा कि – 445 करोड़ रुपये का यह ऐतिहासिक सोलर रूफटॉप ऑर्डर, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में क्रॉम्पटन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारे प्रति बढ़ते उस विश्वास को दर्शाता है कि हम भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के अनुरूप बड़े पैमाने पर टिकाऊ समाधान प्रदान कर सकते हैं।

जैसे-जैसे हम इस तेजी से बढ़ रहे सोलर सेक्टर में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं, हमारा ध्यान नवाचार, दक्षता और संतुलित वप सतत विकास के संयोजन पर रहेगा ताकि उपभोक्ताओं और समुदायों दोनों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित हो सके। यह उपलब्धि हमारे सतत घरेलू ऊर्जा समाधानों के प्रति समर्पण को और मजबूत करती है।

शलीन नायक, बिजनेस यूनिट हेड – लाइटिंग, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने कहा, “यह परियोजना हमारे ऊर्जा-कुशल सौर समाधानों का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसके तहत 40,000 से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा।हमारी टीम पूरे प्रोजेक्ट प्रक्रिया का प्रबंधन करेगी और हर साइट पर गुणवत्ता और एकरूपता सुनिश्चित करेगी। अपनी निष्पादन क्षमताओं और मजबूत बुनियादी ढांचे के बल पर हमे भरोसा है कि हम इस परियोजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

यह भी पढ़ें:  बंगाल में भाजपा कर्मी और उसकी बूढ़ी मां के साथ मारपीट, आरोप तृणमूल पर

सोलर सेगमेंट में क्रॉम्पटन की बढ़ती उपस्थिति इसकी मजबूत ब्रांड इक्विटी, व्यापक वितरण नेटवर्क और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर आधारित हैं। इन क्षमताओं के आधार पर कंपनी अब पंप्स, लाइटिंग और सोलर रूफटॉप्स के क्षेत्रों में अपने सोलर बिजनेस का विस्तार कर रही है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा में उसकी गति और तेज रही है।

साथ ही आंतरिक टीमों और कार्यान्वयन क्षमता को और मजबूत बना रही है। 85 वर्षों से अधिक की विशेषज्ञता के साथ, क्रॉम्पटन टिकाऊ, कुशल और स्मार्ट ऊर्जा समाधान प्रदान करने में अग्रणी बना हुआ है, जो आवासीय सशक्तिकरण और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा विजन दोनों को आगे बढ़ा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  टीटीके प्रेस्टीज ने लॉन्च किया नया ‘शुभोत्सव’ टीवीसी कैंपेन - ‘सेलिब्रेटिंग एवरी काइंड ऑफ कुक’
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =