Protest

2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 30 फीसदी का इजाफा : एनसीडब्ल्यू

नयी दिल्ली। साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की शिकायतों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ था और पूरे साल में करीब 31 हजार आपराधिक शिकायतें मिली हैं। भारतीय संसद द्वारा गठित एक सांविधिक निकाय राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) जो शिकायत या स्वत: संज्ञान के आधार पर महिलाओं के संवैधानिक हितों और उनके लिए कानूनी सुरक्षा उपायों को लागू कराती है।

एनसीडब्ल्यू को महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की लगभग 31,000 शिकायतें पिछले एक साल में प्राप्त हुईं हैं, जोकि साल 2014 के बाद से सबसे अधिक हैं, इन शिकायतों में आधे से अधिक उत्तर प्रदेश से हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग के अनुसार 2020 की तुलना में साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की शिकायतों में 30 फीसदी की वृद्धि हुई हैं।

आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के 10 हजार से अधिक मामले 30,864 शिकायतों में से, अधिकतम 11,013 महिलाओं के भावनात्मक शोषण को ध्यान में रखते हुए सम्मान के साथ जीने के अधिकार से संबंधित थीं। इसके साथ ही घरेलू हिंसा से संबंधित 6,633 और दहेज उत्पीड़न से संबंधित भी 4,589 शिकायतें थीं।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद कई ट्रेनें रद्द

राष्ट्रीय महिला आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की अधिक शिकायत प्राप्त हुईं। सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 15,828 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 3,336, महाराष्ट्र में 1,504, हरियाणा में 1,460 और बिहार में 1,456 शिकायतें बीते एक साल में दर्ज हुईं।

आयोग के अनुसार सम्मान के साथ जीने के अधिकार और घरेलू हिंसा से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुई हैं। 2021 में एनसीडब्ल्यू को बीते 6 सालों में सबसे ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुईं है। 2014 में कुल 33,906 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। हालांकि एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कई मौकों पर ये भी कहा कि शिकायतों में वृद्धि इसलिए हुई है, क्योंकि आयोग लोगों को अपने काम के बारे में अधिक जागरूक कर रहा है।

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि साल 2021 में जुलाई से सितंबर तक, हर महीने 3,100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, आखिरी बार 3,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जब नवंबर, 2018 में देश मी टू आंदोलन के अपने चरम पर था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  Gyanvapi Masjid Survey: डीएम और कमिश्नर की मौजूदगी में ज्ञानवापी परिसर में पहले दिन का सर्वे पूरा

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने कहा, एक दिन RSS का झंडा बनेगा राष्ट्रीय ध्वज
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *