8kol2

बंगाल में अपराध चरम पर, हालात इमरजेंसी से भी भयावह : धनखड़

कोलकाता : बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार पर राज्‍य में आतंक का माहौल है। उन्‍होंने सीधे आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध अपने चरम पर हैं, हालात इमरजेंसी से भी भयानक हैं। राज्‍यपाल का कहना है कि प्रदेश में डर का ऐसा आलम है कि लोग डर की बातें कहने में भी डरते हैं।’ बंगाल में उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं। इस समय महिला अपराध चरम पर हैं। मानवाधिकार का इतना उल्‍लंघन हो रहा है कि मेरा सिर शर्म से झुक जाता है। मैं आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर इन मामलों पर ट्वीट करता था। पर बाद में मुझे रेप और किडनैपिंग के आंकड़े देना बंद कर दिए।’

बंगाल के किसानों को पीएम किसान निधि योजना का लाभ न देने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैं खुद किसान परिवार से हूं। बंगाल के 70 लाख से ज्‍यादा किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। क्‍योंकि यहां पीएम किसान निधि योजना लागू नहीं की गई। बंगाल में अन्‍नदाता के पेट पर लात मारी जा रही है। हालात इतने भयानक हैं कि लोग अपनी मर्जी से ईंट और सीमेंट तक नहीं खरीद पा रहे हैं।’
जगदीप धनखड़ ने चक्रवातीय तूफान अम्‍फान का जिक्र करते हुए कहा, ‘बंगाल में जब अम्‍फान आया तो उसकी पहले से जानकारी थी। लेकिन कोलकाता में उस तूफान से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई। सात दिनों तक कोलकाता बंद रहा। कोलकाता ने वो सात दिन कभी नहीं देखे।’

यह भी पढ़ें:  बकिबुर रहमान के आमने-सामने बैठ कर होगी मंत्री ज्योतिप्रिय से पूछताछ

धनखड़ ने कहा कि ममता बनर्जी से मीडिया यह पांच सवाल जरूर पूछें- पहला, बंगाल ग्‍लेाबल समिट के काम कहां चल रहे हैं और किस स्‍टेज पर हैं, दूसरा सवाल- केंद्र की स्‍कीमों से इतना नुकसान क्‍यों हो गया, तीसरा सवाल- आपका सरकारी तंत्र राजनीति से इतना प्रभावित क्‍यों है कि रिटायर्ड अधिकारी इतनी बड़ी संख्‍या में सेवा में हैं, चौथा सवाल- मानवाधिकारों के मामले में दस ईंट और आधी बोरी सीमेंट खरीदने का हक क्‍यों नहीं है, पांचवां सवाल- आपका सिंडिकेट सिंड्रोम इतना जबर्दस्‍त क्‍यों है कि गॉडफादर की स्क्रिप्‍ट तैयार है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  चुनाव स्पेशल : ये बेरोजगारी अब झेली नहीं जाती
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  बंगाल उपचुनाव में करारी शिकस्त पर दिलीप घोष बोले- यहां पुलिस मतदान करवाती है
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *