।।बिहार चुनावी चकल्लस।।
डीपी सिंह
दारू-बन्दी है जहाँ, ‘पी के’ लड़ें चुनाव
बच्चा-बच्चा ले यहाँ, राजनीति में चाव
राजनीति में चाव, पलटती पल में कैसे
लालटेन में तेल, लाल-टेन लें बिन पैसे
दीर्घ सुशासन राज, दशा फिर भी बीमारू
अपराधी को छोड़, पुलिस बस सूँघे दारू
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




