कोलकाता में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, क्रेन ने लोगों को मारी टक्कर

कोलकाता। कोलकाता के बाबू घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोग घायल हो गए। दरअसल गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन के समय लोग इकट्ठे हुए थे और उसी समय ब्रेक फेल हो जाने की वजह से क्रेन वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। उसके बाद वहां मौजूद लोगों के पीछा करने पर वाहन चालक को बुरी तरह पीटा गया।

कोलकाता नगर निगम के देबाशीश कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देबाशीश ने बताया कि एक वाहन नदी के किनारे तक आया और ढलान पर कीचड़ और पानी की वजह से फिसलन होने के कारण फिसलकर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक को मामूली चोट आई है।

बंगाल में आज मूर्ति विसर्जन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कोलकाता पुलिस ने आस-पास के इलाकों में कई प्रतिबंध भी जारी किए हैं। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल होने का जश्न मनाने के लिए इस साल एक महीने तक चलने वाले दुर्गा उत्सव की घोषणा की है।

बंगाल में आज मूर्ति विसर्जन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोलकाता पुलिस ने आस-पास के इलाकों में कई प्रतिबंध भी जारी किए हैं। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल होने का जश्न मनाने के लिए इस साल एक महीने तक चलने वाले दुर्गा उत्सव की घोषणा की है।

पिछली बार दुर्गा पूजा पर कोरोना नियमों के चलते कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। इस साल 5 से 8 अक्टूबर तक मूर्ति विसर्जन की जाएंगी। हालांकि इस साल भी पुलिस ने मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने और नाचने पर रोक लगा दी है। गंगा के 29 और आदिगंगा के 5 घाटों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। शहर के 35 जलाशयों में भी विशेष निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *