Images 2022 09 08T212936.511

युवा ऊर्जा के सही इस्तेमाल से तरक्की कर सकता है देश : राहुल

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत युवाओं का देश है और युवा ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाय तो देश तरक्की के नये मुकाम पर पहुंच सकता है। गांधी ने फेसबुक संदेश में कहा “हमारा देश एक युवा देश है, युवाओं के रूप में हमारे पास एक बहुत बड़ी शक्ति है, अगर हम अपने युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, उन्हें सही दिशा दिखाएं तो हमारा देश बहुत तेज़ी से तरक्की कर सकता है, लेकिन आज देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिरफ़्त में हैं।

हमारा कर्तव्य भी है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मज़बूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि वह अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए केरल में हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा “मैं हमारी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत सारे युवाओं से मिल रहा हूं, समझ रहा हूं कि उनकी सरकार से उम्मीद क्या है, अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए वो हमसे किस-किस तरह की मदद चाहते हैं, हम उनके लिए और कितनी संभावनाएं बना सकते हैं।”

यह भी पढ़ें:  पहलगाम हमला : 5 आतंकियों की हुई पहचान, 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा “हमारी भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *