नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे के दौरान 2,568 नए मामले सामने आए। ये जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह साझा की। तो वहीं 97 लोगों की मौत हुई, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,15,975 हो गई है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 33,917 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 4,722 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,46,171 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 7,01,773 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 77.97 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।  वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.46 प्रतिशत है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.37 प्रतिशत है। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 180.40 करोड़ से ज्यादा हो गया है, यह 2,11,52,628 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार सुबह तक 17.30 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − fourteen =