IMG 20251209 WA0027

कोरोना : समाज और शिक्षा – एक युगदर्शी ग्रंथ का भव्य लोकार्पण

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। मेदिनीपुर नगर के प्राचीन डीसीसीआई कार्यालय में रविवार को बड़े उत्साह के साथ “कोरोना: समाज ओ शिक्षा” नामक एक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ का लोकार्पण संपन्न हुआ।

डॉ. चित्ततोष पैंड़ा द्वारा संपादित इस पुस्तक में 42 लेखकों ने कोरोना काल के दौरान समाज और शिक्षा पर पड़े प्रभावों को 50 विभिन्न विषयों में विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया है।

इस अवसर पर अनेक विद्वानों और समाज सेवकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। मेदिनीपुर कॉलेज के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमर साहा, मौपाल स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रसून पढ़िया,

मेदिनीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सुदीप चौधुरी, गोदापियाशाल हाई स्कूल के प्रभारी शिक्षक मणिकांचन राय, खेलाड़ गजेंद्र हाई स्कूल के शिक्षक कांचन घड़ा, समाजसेवी एवं शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा, इलाहिया हाई मदरसा के शिक्षक नृषिंह दास,

अभिजीत दास, हिजली कॉलेज के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर स्वरूप दे, शिरोमणि हाई स्कूल के शिक्षक दीपक भुई तथा प्रकाशक अमित अधिकारी सहित अनेक प्रतिष्ठित जन समुदाय ने इस भव्य समारोह में भाग लिया।

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अर्जुन कुमार दास ने कुशलता से किया। आयोजकों ने सभी पाठकों से विनम्र आग्रह किया कि इस महत्त्वपूर्ण ग्रंथ को अपने संग्रह में अवश्य शामिल करें तथा इसे पढ़ें।

यह पुस्तक न केवल कोरोना काल की भयानक गाथा का सजीव दस्तावेज है, बल्कि इस विपदा से उबरने का मार्ग प्रशस्त करने वाला दीपस्तंभ भी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 17 =