Images 2021 05 03T180649.799

आईपीएल के बायो बबल में पहुंची कोरोना, कोलकाता और बेंगलोर का मैच टला

नई दिल्ली। Ipl news : आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद आईपीएल के 14वें सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ होने वाले कोलकाता के मैच को टाल दिया गया है। आईपीएल ने एक बयानन जारी कर इसकी पुष्टि की। इस मैच को अब फिर से किसी और दिन आयोजित किया जाएगा।

आईपीएल ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वरुण और वॉरियर, पिछले चार दिनों के अंदर तीसरे राउंड में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को छोड़कर टीम के बाकी सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बयान में कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों को बाकी टीम से अलग आइसोलेट कर दिया गया है और मेडिकल टीम लगातार उनके संपर्क में है और उनकी हेल्थ पर नजर बनाए रखी है।

इस बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाकी अन्य मामलों का पता लगाने के लिए अब प्रतिदिन खिलाड़ियों और टीम स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट करने का फैसला किया है। मेडिकल टीम साथ ही उन लोगों पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है, जो कि पिछले 48 घंटे के दौरान उनके संपर्क में आए थे।

खबरों में कहा गया है कि चक्रवर्ती हाल ही में अपने कंधे का स्कैन कराने के लिए आईपीएल के बायो-बबल से बाहर गए थे, जहां वह किसी के संपर्क में आए होंगे।2021 सीजन शुरूआत होने के बाद से यह पहला मामला है जब कोई खिलाड़ी बायो बबल में रहने के बावजूद भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2022 : श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया T20 विश्व कप से बाहर

बेंगलोर की टीम ने ट्विटर पर लिखा, ” केकेआर और आरसीबी के बीच आज खेला जाने वाला मैच बीसीसीआई द्वारा रिशेड्यूल कर दिया गया है। वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल सेफ्टी गाइडलाइन्स को देखते हुए यह फैसला लिया गया। हम वरुण और संदीप के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

बेंगलोर ने इस सीजन में अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। टीम को हालांकि पिछले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले ही मैच में उसे पंजाब किंग्स ने 34 रनों से मात दी थी।

दूसरी तरफ, कोलकाता को सात मैचों में अब तक केवल दो ही जीत मिली है। इस सीजन में जब दोनों टीमें पिछले बार एक दूसरे से भिड़ी थी तो विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर ने 38 रनों से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें:  बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी की सेहत में सुधार

चेन्नई सुपर किंग्स के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले :  चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले सदस्यों में टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और टीम बस का क्लीनर शामिल है।

टीम के बाकी सदस्यों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रविवार को टेस्ट किए गए जिसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई। टीम इस समय दिल्ली में है, जहां उसे लीग के 14वें सीजन में अपना अगला मैच पांच मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शमी की वापसी टली, कर्नाटक और मप्र के खिलाफ रणजी नहीं खेलेंगे
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =