Corona

Corona in India : देश में बीते दिन कोरोना से 600 अधिक लोगों की मौत

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये मामलों और मौतों की संख्या में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में भले ही नए मामलों में कमी आई है लेकिन मृतकों की संख्या 600 के पार हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 73 लाख 58 हजार 17 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही अभी तक 121 करोड़ छह लाख 58 हजार 262 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार,शनिवार मध्य रात्रि तक कोरोना संक्रमण के 8774 नए मामले दर्ज किए गए।

इसी के साथ संक्रमिताें की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 45 लाख 72 हजार 523 हो गई है। इस दौरान 9481 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 98 हजार 278 हो गयी है। इस अवधि में सक्रिय मामलों में 1328 की कमी देखी गयी और इसी के साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 105691 रह गयी है। बीते 24 घंटे में जानलेवा वायरस के संक्रमण से 621 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 68 हजार 554 हो गया है।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा निवासी ने लगाई घर पहुंचाने की गुहार, सोनू सूद बनें तारणहार

देश में सक्रिय मामलों की दर 0.31 फीसदी, रिकवरी दर 98.34 फीसदी और मृत्यु दर 1.36 फीसदी है।
देश में केरल सक्रिय मामलों में अभी भी सबसे आगे है। यहां सक्रिय मामले 957 घटकर 49152 रह गये है। राज्य में 5144 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5040528 हो गयी है। इसी अवधि में 554 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 39679 हो गयी है।

केरल में पिछले 24 घंटे में जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या भी सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 248 घटकर 11905 रह गये है जबकि 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 140908 हो गया है। वहीं 738 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या घटकर 6480799 रह गयी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कर्नाटक चुनाव: भाजपा के घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता, फ्री गैस सिलेंडर एवं अनाज का वादा

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  भारत पर मिली जीत के बाद बोले बाबर, जीत के खुमार में ज्यादा डूबने की जरूरत नहीं है

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seven =