Corona

Corona in India : देश में कोरोना के 13 हजार से अधिक नये मामले

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के मामलों में एक दिन पहले की तुलना में वृद्धि दर्ज की गयी और इस दौरान 13 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हालांकि स्वस्थ होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रहने से सक्रिय मामलों में गिरावट रही। इस बीच देश में बुधवार को 57 लाख 54 हजार 817 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब दस करोड़ 23 लाख 34 हजार 225 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13,091 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 34401670 हो गया है। इसी दौरान 13,878 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 33800925 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 1,127 घटकर 138556 रह गये हैं। इसी अवधि में 340 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 612 हजार 189 हो गया है।

यह भी पढ़ें:  सुहागरात छोड़िए, पत्नी ने 7 साल तक पति को छूने भी नहीं दिया

देश में सक्रिय मामलों की दर 0.40 फीसदी, रिकवरी दर 98.25 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी पर बरकरार है। सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है, जहां सक्रिय मामले 560 घटकर 71,084 रह गये हैं। राज्य में 7,841 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4929153 हो गयी है। इसी अवधि में 259 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 34621 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 899 घटकर 16044 रह गये हैं जबकि 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140447 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1976 घटकर 6463932 रह गयी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  देश की महत्वपूर्ण चित्रकार गोगी सरोज पाल का निधन, कला जगत में शोक
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  वैक्सीन संकट के बीच अब बंगाल में सीरिंज की भी भारी किल्लत!
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =