Corona

Corona in India : देश में कोरोना के मामलों में कमी, ठीक होने वाले 3 करोड़ के पार

नयी दिल्ली। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच, नए मामलों की तुलना इससे ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले नौ हजार से कुछ अधिक रहे हैं, जबकि इससे ठीक होने वालों की संख्या दस हजार के पार रही है। देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 9283 मामले दर्ज किए गए हैं और इसी के साथ संक्रमिताें की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 45 लाख 35 हजार 763 हो गई है। इस दौरान को 76 लाख 58 हजार 203 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 18 करोड़ 44 लाख 23 हजार 573 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते दिन 10949 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 57 हजार 698 हो गयी है। सक्रिय मामले 2103 घटकर 111481 रह गये हैं। इसी अवधि में 437 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 66 हजार 584 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.32 फीसदी, रिकवरी दर 98.33 फीसदी और मृत्यु दर 1.35 फीसदी है।

यह भी पढ़ें:  कोराेना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही, ढाई लाख से अधिक नये मामले

केरल में सक्रिय मामले 1376 घटकर 53350 रह गये हैं। राज्य में 5978 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5018279 हो गयी है। इसी अवधि में 370 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 38045 हो गयी है। सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल देश में अभी भी पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 182 घटकर 13152 रह गये हैं जबकि 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140766 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 929 घटकर 6477379 हो गयी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  तीन आंखों के साथ जन्मी बछिया, लोग कर रहे पूजा
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  21 मार्च को नवीन पटनायक से मिलेंगी ममता बनर्जी
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + thirteen =