Covid

इन राज्यों में बढ़े कोरोना के मामले, अब मास्क पहनना जरूरी!, एडवाइजरी जारी

COVID in India 2025 : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा सिर उठाने लगा है. ओमिक्रोन के बाद अब JN-1 नामक नया वैरिएंट सामने आया है, जिसने कई राज्यों में स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। केरल, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मास्क पहनना, भीड़-भाड़ से बचना और लक्षण दिखने पर टेस्ट कराना फिर से जरूरी हो गया है।

  • देशभर में संक्रमितों की संख्या 7000 पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल देश में कोरोना के 7131 एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि 10,976 मरीज ठीक भी हुए हैं।

हालांकि अब तक 78 मौतें भी दर्ज की गई हैं, जिनमें शनिवार को केरल और पश्चिम बंगाल में दो-दो मरीजों की जान गई।

  • केरल बना हॉटस्पॉट

केरल राज्य में संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज है। यहां 2055 एक्टिव केस हैं, और अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। हर दिन 100 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

रिकवरी के आंकड़े भले ही बेहतर (3736) हैं, लेकिन तेजी से बढ़ते केसों ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

  • दिल्ली, बंगाल और महाराष्ट्र में हालात

दिल्ली: 714 एक्टिव केस, 1748 रिकवरी
पश्चिम बंगाल: 747 एक्टिव केस
उत्तर प्रदेश: 251 केस
महाराष्ट्र: 629 एक्टिव केस
कर्नाटक: 395 एक्टिव केस
पंजाब सरकार की एडवाइजरी

पंजाब में फिलहाल कोरोना के केवल 29 एक्टिव केस हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

  • सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी होगा
  • हेल्थ वर्कर्स को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना होगा
  • खांसी, बुखार या सर्दी के लक्षण होने पर लोग दूसरों से दूरी बनाकर रखें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  रेड जोन हावड़ा : 56 संक्रमित क्षेत्रों की सूची जारी, आपका क्षेत्र भी इसमें शामिल तो नहीं, यहां देखे

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  देश में कोरोना के 20 हजार से अधिक नए मामले
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =