कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में संवैधानिक तंत्र पूरी तरह से चरमरा गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और पूरी तरह अराजकता फैली हुई है।
मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा, लोग तृणमूल कांग्रेस के शासन से मुक्ति चाहते हैं। संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि सिर्फ असामाजिक तत्व ही नहीं, बल्कि राज्य अब आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के लिए भी सुरक्षित ठिकाना बन गया है।
उन्होंने यह टिप्पणी उस समय की जब उनसे पटना में एक गैंगस्टर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर सवाल किया गया था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

