Fe486d08 d115 414a 9499 6e5f6ae5f308

राहुल गांधी के समर्थन में उत्तर बंगाल में जगह-जगह कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

सिलीगुड़ी। राहुल गांधी के सांसद पद को रद्द किए जाने के विरोध में शनिवार को सिलीगुड़ी के हासमी चौक से दार्जिलिंग जिला कांग्रेस की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। जिसके बाद मार्च हिलकार्ड रोड होते हुए हासमी चौक पर समाप्त हुआ। विरोध कार्यक्रम में भारी संख्या में जिला कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक हाशमी चौक पर धरने में शामिल हुए। हाशमी चौक पर उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जीवन मजूमदार ने कहा कि यह तानाशाही भाजपा सरकार पूरे भारत में विपक्षी राजनीतिक दलों की रीढ़ तोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा की इस अलोकतांत्रिक गतिविधि के खिलाफ हमारा आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक होगा।उन्होंने आगे कहा कि जब तक राहुल गांधी की सांसद पद पर बिना शर्त वापसी नहीं हो जाती, तब तक पूरे भारत में राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आंदोलन जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के घोषपुकुर मोड़ पर पुलिस और आंदोलनकारी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। राहुल गांधी के सांसद पद रद्द करने के खिलाफ युवा कांग्रेस के विरोध कार्यक्रम पर तनाव के बीच भारी हाथापाई हुई। इससे परिस्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच उस समय झड़पें शुरू हो गईं, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाना चाहते थे। हालांकि बाद में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी के सांसद पद रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने किया सड़क जाम

कूचबिहार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सांसद पद रद्द करने के विरोध में आज कूचबिहार अस्पताल मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते पूरे इलाके में भीषण जाम लग गया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस सड़क को जाम करना शुरू कर दिया। यह सड़क जाम करीब 30 मिनट तक चली। जाम के कारण इलाके में भारी जाम लग गया।

यह भी पढ़ें:  शीतल शॉ को है भोजपुरी फिल्म का इंतज़ार

मालूम हो कि पहले दो साल जेल और फिर राहुल गांधी की सांसद पद की सदस्यता की अस्वीकृति – इन दोनों झटकों से राष्ट्रीय कांग्रेस के खेमे में व्यावहारिक रूप से उथल-पुथल मची हुई है। मालूम हो कि कांग्रेस इसका जोरदार प्रतिवाद शुरू करने जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का सांसद पद खारिज, इस फैसले को लेकर फिलहाल राष्ट्रीय राजनीति में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है।

राहुल गांधी का सांसद पद खारिज होने के खिलाफ राज्य सड़क जाम

उत्तर दिनाजपुर। राहुल गांधी का सांसद पद खारिज होने को लेकर इस्लामपुर में राज्य सड़क पर पथावरोध कर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ शिकायत करते हुए इस्लामपुर शहर के आश्रम पाड़ा मोड़ पर स्टेट रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दिन इस्लामपुर ब्लॉक कांग्रेस ने स्टेट रोड जाम कर विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व किया। जाम के कारण वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर इस्लामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आखिरकार पुलिस के आश्वासन पर जाम हट गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

राहुल गांधी का सांसद पद खारिज होने के खिलाफ राज्य सड़क जाम

उत्तर दिनाजपुर। राहुल गांधी का सांसद पद खारिज होने को लेकर इस्लामपुर में राज्य सड़क पर पथावरोध कर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ शिकायत करते हुए इस्लामपुर शहर के आश्रम पाड़ा मोड़ पर स्टेट रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दिन इस्लामपुर ब्लॉक कांग्रेस ने स्टेट रोड जाम कर विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व किया। जाम के कारण वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर इस्लामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आखिरकार पुलिस के आश्वासन पर जाम हट गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  Belda news: अविलंब चालू हो लोकल ट्रेन!!

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  भारत बंद ।। बंगाल और बिहार में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *