भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

जालंधर। जालंधर से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लेने के दौरान निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। चौधरी के निधन के बाद यात्रा रोक दी गई। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विधायक राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला के साथ अस्पताल में सांसद के परिवार से मिलने गए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “ जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।” यात्रा फिल्लौर इलाके से गुजर रही थी, जब श्री सिंह काे दिल का दौरा पड़ा।

पता चला है कि वह गांधी के साथ कुष्ठ आश्रम से निकले थे, तभी अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें पास के फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। श्री संतोख सिंह ने दो बार लोकसभा चुनाव जीता था – पहली बार 2014 में और बाद में 2019 में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *