प्रधानमंत्री मोदी से पहले कोलकाता के ब्रिगेड में कांग्रेस-वाम मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन आज

कोलकाता west Bengal assembly election 2021 : बंगाल चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। राज्य स्तरीय नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता का बंगाल दौरा बढ़ने लगा है। सबसे पहले कांग्रेस और वाम मोर्चा ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर ली है।

रविवार (28 फरवरी, 2021) को कांग्रेस और लेफ्ट का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन होगा। इस रैली में दोनों दलों के बड़े नेता शामिल होने की बात कही जा रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के इस रैली में आने की बात थी। पर सूत्र बता रहे हैं कि गांधी परिवार से कोई ब्रिगेड रैली में नहीं आयेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल के रैली में शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीटों के तालमेल पर आधिकारिक मुहर अब तक नहीं लगी है, लेकिन रैली में दोनों दलों के राज्य स्तर के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *