India us trade deal

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला: किसानों-व्यापारियों के हितों से समझौते का आरोप

नई दिल्ली, 3 फरवरी 2026: भारत और अमेरिका के बीच हुए अहम व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि जिस तरह सीजफायर की घोषणा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई थी, उसी तरह इस ट्रेड डील की जानकारी भी ट्रंप ने दी है। कांग्रेस ने दावा किया कि यह समझौता ‘मोदी की रिक्वेस्ट’ पर किया जा रहा है।

कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर लिखा: • ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के ऊपर टैरिफ और नॉन टैरिफ बैरियर 0% तक घटाएगा. मतलब आपने अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल दिया. इससे भारतीय इंडस्ट्री का जबरदस्त नुकसान होगा. यहां के व्यापारी, यहां के किसान, सबका साथ छोड़ दिया आपने • कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की बात है, आखिर क्या सौदा हुआ है?

हमारे किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है या उनका साथ भी छोड़ दिया गया है? हमारे किसानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?

• ये भी कहा गया कि मोदी रूस से तेल नहीं खरीदेंगे, अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे. क्या ट्रेड डील में मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने पर राजी हुई है? • इसके अलावा अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदने की बात भी कही है. अगर ऐसा है तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ?

कांग्रेस ने मांग की कि ट्रेड डील में किन बिंदुओं पर बात हुई, क्या तय हुआ – ये बात देश को जानने का हक है। पार्टी ने कहा कि देश को सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है और मोदी सरकार को इस मुद्दे पर पूरी पारदर्शिता दिखानी चाहिए।

कांग्रेस का आरोप: किसानों और व्यापारियों से धोखा

  • कांग्रेस ने कहा कि डील से भारतीय इंडस्ट्री को नुकसान होगा और किसानों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी।
  • रूस से तेल न खरीदने का दावा – क्या मोदी सरकार विदेश नीति में बदलाव कर रही है?
  • ‘मेक इन इंडिया’ पर सवाल – अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदने से घरेलू उत्पादन प्रभावित होगा।
  • ट्रंप के बयान पर सवाल – क्या डील मोदी की ‘रिक्वेस्ट’ पर हुई?

मोदी सरकार का जवाब अभी नहीं

मोदी सरकार की ओर से अभी इस डील पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, डील से दोनों देशों को फायदा होगा और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =