IMG 20261006

बंगाल भाजपा कार्यकर्ताओं में द्वंद्व…!

हावड़ा। बंगाल भाजपा में इन दिनों कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है कि नेता आपस में उलझ रहे हैं! कार्यकर्ता अपनी शिकायतें लेकर सामने आ रहे हैं और सवाल संगठन की सुनवाई पर उठा रहे हैं। सवाल ये है कि जब पार्टी राज्य की सत्ता में आ चुकी है, तो क्या जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की आवाज अब भी उतनी ही सुनी जा रही है?

कहीं ऐसा तो नहीं कि बड़े नेताओं की आपसी खींचतान में वही कार्यकर्ता पीछे छूट रहे हैं, जिन्होंने मुश्किल वक्त में संगठन को जमीन पर मजबूत किया? आखिर भाजपा के अंदर चल रही इस खींचतान की वजह क्या है?

आगामी हावड़ा समेत कई नगर निगमों के चुनाव को देखते हुए सभी स्थानीय नेता और कार्यकर्तागण टिकट के जुगाड़ में लगे हुए हैं। हावड़ा तो और भी ज्यादा सिर फुटौव्वल है। परिसीमन के कारण हावड़ा और कोलकाता में सीटों की संख्या बढ़ी है लेकिन जितनी सीटें बढ़ी है उसकी तुलना में उम्मीदवार कहीं ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में ममता की ‘‘प्रतिमा’’ लगाने का फैसला पर गरमाया विवाद

हर वार्ड में 4 या 5 प्रमुख दावेदार हो गये है। टिकट किसे मिलेगा ये कोई नहीं जानता, इसका पैमाना क्या होगा या उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा इसके बारे में कोई पारदर्शिता नजर नहीं आ रहा है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, रहस्य और जिज्ञासा उतनी ही बढ़ती जा रही है।

लेकिन दो बातें तो तय है – पहला, किसी भी वार्ड में बाहरी उम्मीदवार को समर्थन नहीं मिलेगा और दुसरा उम्मीदवार का चयन लोगों कि इच्छानुसार होना चाहिए जो ईमानदार एवं शिक्षित हो। अब यह शीर्ष नेताओं को तय करना है कि वे क्या करेंगे।

सुरेन्द्र सिंह,
(शिक्षक एवं कवि)
वार्ड नंबर 48 HMC
हावड़ा

IMG 20260610
सुरेन्द्र सिंह “शिक्षक”
संचालक A2Z CLASSES

(स्पष्टीकरण : उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। यह जरूरी नहीं है कि कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम इससे सहमत हो। किसी भी तरह की आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है।)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

राज कुमार गुप्त Avatar
यह भी पढ़ें:  सावन के साथ-साथ!

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन अजय के तहत भारत वापस आए 1200 भारतीय; विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =