।।डॉ. आर.बी. दास की रचना।।
धैर्य का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए,
सभी कार्य सफल होने से पहले
कठिन ही दिखाई देते हैं!
जब मन स्थिर होता हैं तब,
हर समस्या का समाधान स्पष्ट दिखने लगता है…
क्योंकि शांति में ही शक्ति है और
स्थिरता में ही समाधान है…!
लकीरों को कभी मामूली न समझे ये…
माथे पर…चिंता
हथेली पर…तकदीर
जमीन पर…बंटवारा
रिश्तों में आए तो दीवार बन जाती है…!
मनुष्य की संपत्ति न दौलत है, न जायदाद,
उसकी संपत्ति तो उसका हंसता हुआ परिवार है,
अच्छा स्वास्थ्य, शुभ चिंतक, मित्र और स्वयं का संतुष्ट मन है…!!
भावुक लोग संबंध को संभालते हैं,
प्रैक्टिकल लोग संबंध का फायदा उठाते हैं
और प्रोफेशनल लोग फायदा देखकर ही संबंध बनाते हैं…!!

Adv. supreme court,
Advisor (UGC)
National Sec.
SC/ST commission
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

