बशीरहाट : उत्तर 24 परगना के बादुरिया में विधाननगर नगर निगम के चेयरमैन सब्यसाची दत्त ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कटाक्ष किया। एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए श्री दत्त ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि शुभेंदु अधिकारी को भारतीय संविधान की जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा, वह (शुभेंदु) बहुत बड़े हिंदू बन गये हैं, मैं भी हिंदू परिवार का बेटा हूं। बंगाल में सांप्रदायिक राजनीति काम नहीं करती। 2026 में जनता भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर देगी।
उन्होंने कहा कि यह बंगाल की संस्कृति है, जहां हिंदू-मुस्लिम सब भाई-भाई हैं। यहां हम एकदूसरे के साथ सद्भाव से रहते हैं। आज हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदाय के लोग इफ्तार पार्टी में शामिल होकर प्रेम का संदेश दे रहे हैं। यही बंगाल की संस्कृति है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

